सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   bihar cm samrat choudhary bihar cabinet decision today after meeting pm modi in delhi bihar news

Bihar News : सीएम सम्राट चौधरी आज बिहार लौटते ही करेंगे कैबिनेट बैठक; कौन-कौन रहेंगे इसमें, क्या होने वाला है?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Wed, 22 Apr 2026 11:53 AM IST
विज्ञापन
सार

Samrat Choudhary : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन समेत दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात के बाद आज पटना लौटेंगे। लौटने के बाद वह अपनी छोटी-सी कैबिनेट की बड़ी बैठक भी करेंगे।

bihar cm samrat choudhary bihar cabinet decision today after meeting pm modi in delhi bihar news
सम्राट चौधरी सचिवालय में मीटिंग करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार वासियों के लिए आज खास दिन है। नई सरकार की आज पहली बैठक होने वाली है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज अपनी अध्यक्षता में पहली बैठक बुलाई है। पहली कैबिनेट में सम्राट चौधरी आज बिहार वासियों को बड़ी सौगात दे सकते हैं। बिहार सरकार के अपर सचिव अखिलेश कुमार सिंह की ओर से जारी पत्र में मंगलवार शाम 6:00 बजे कैबिनेट की बैठक की जानकारी दी गई है। इस बैठक में दोनों मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र यादव भी उपस्थित रहेंगे।

Trending Videos


दिल्ली में पीएम मोदी से मिले थे

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज दोपहर 3:00 बजे दिल्ली से पटना पहुंचेंगे। इसके बाद वह शाम 6:00 बजे कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे। इससे पहले दिल्ली में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत कई वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों से मुलाकात की। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में शिष्टाचार मुलाकात की। विकसित भारत और समृद्ध बिहार के विजन पर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। प्रधानमंत्री का स्नेह एवं सहयोग बिहार की प्रगति को नई गति प्रदान कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विपक्ष पर हमला बोला

सम्राट चौधरी ने पटना आने से पहले विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने बताया कि नीच सोच, नीयत और राजनीति, यही है कांग्रेस की असली पहचान। जो पार्टी आतंकियों की भाषा बोले, आतंक के समर्थकों का बचाव करे, वो माफी के लायक नहीं है। कांग्रेस की शर्मनाक करतूत देश के इतिहास के काले पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो चुकी है। महिलाओं के अपमान को देश नहीं भूलेगा और नहीं माफ करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed