सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Who announced Bihar CM Samrat Choudhary first time Samrat Chaudhary met Giriraj Singh central minister Bihar

Samrat Choudhary: 'सम्राट चौधरी सीएम बनेंगे'- सबसे पहले यह घोषणा करने वाले केंद्रीय मंत्री से मिले मुख्यमंत्री

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Wed, 22 Apr 2026 01:50 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar CM : बिहार में जब किसी बड़े नेता की जुबान पर मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी का नाम नहीं आ रहा था, तब गिरिराज सिंह ने ऐसा एलान किया था। आज सम्राट चौधरी उनसे मिलने पहुंचे दिल्ली में।

Who announced Bihar CM Samrat Choudhary first time Samrat Chaudhary met Giriraj Singh central minister Bihar
सम्राट चौधरी और गिरिराज सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

14 अप्रैल 2026 की शाम जाकर स्पष्ट हुआ कि सम्राट चौधरी बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे। पिछले करीब एक महीने से इस तरह के कयास लगाई जा रहे थे। लेकिन, क्या आपको पता है कि सम्राट चौधरी में सीएम मटेरियल देखने वाले पहले शख्स केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह हैं। भाजपा की एक बड़ी सभा के दौरान बिहार चुनाव से काफी पहले 2023 में ही गिरिराज सिंह ने सम्राट चौधरी के बारे में ऐसी घोषणा की थी। गिरिराज सिंह 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह में भी मौजूद थे। दिल्ली जाकर सम्राट चौधरी ने उनसे अलग से मुलाकात की है।

Trending Videos


जानिए क्या कहा था गिरिराज सिंह ने?
दरअसल, जब सम्राट चौधरी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे तब गिरिराज सिंह ने उन्हें बिहार का 'योगी' बताया था। मई 2023 में बेगूसराय में एक रैली में सम्राट चौधरी को भविष्य का मुख्यमंत्री तक बता दिया था। तब गिरिराज सिंह ने कहा था कि बिहार की जनता बिहार में योगी जैसे मुख्यमंत्री की मांग कर रही है और इसके लिए बिहार की जनता ने ही सम्राट चौधरी को नामित किया है। गिरिराज सिंह के इस संबोधन पर कार्यकर्ताओं ने खूब तालियां बजाईं और गिरिराज सिंह के बयान का समर्थन किया। गिरिराज सिंह ने कहा कि वर्ष 2014 में पहली बार नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री बने थे, लेकिन जनता ने उन्हें वर्ष 2012 से ही भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कबूल कर लिया था। बिहार में भी वही छवि सम्राट चौधरी में देखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed