सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Weather Heat wave alert in south-west districts of Bihar today Know where the weather will be

Bihar Weather: सावधान! आज बिहार के दक्षिण-पश्चिम के जिलों में हीट वेव का अलर्ट; जानिए कहां-कैसा रहेगा मौसम?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Wed, 22 Apr 2026 08:51 AM IST
विज्ञापन
सार

Weather Forecast: मौसम विभाग ने लोगों से सावधान और सतर्क रहने की अपील की है।  लोगों को सलाह दी है कि तेज धूप और बढ़ती गर्मी को देखते हुए दोपहर में बाहर निकलने से बचें। आइए जानते है बिहार में कहां कैसा रहेगा मौसम का हाल?

Bihar Weather Heat wave alert in south-west districts of Bihar today Know where the weather will be
- फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के दक्षिण-पश्चिम भाग में उष्ण लहर का यलो अलर्ट जारी कर किया गया है। इनमें कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, भोजपुर, बक्सर में लू का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इन जिलों के कुछ इलाकों में लू की स्थिति दो तक बनी रहती है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, इन इलाकों में रहने वाले सावधान रहें। बच्चे और बुजुर्गों को विशेष तौर सावधानी बरतने की जरूरत है। गर्मी के संपर्क से बचें। हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें। अपना सिर ढकें। बाहर निकलने पर एक कपड़ा, टोपी या छाता प्रयोग अवश्य करें। 

Trending Videos


मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने के आसार फिलहाल नजर नहीं आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस रोहतास जिले के डेहरी में दर्ज किया गया। वहीं पूरे बिहार में अधिकतम तापमान 33.7 से 43.2 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। सीवान के जीरादेई में सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राज्यभर में न्यूनतम तापमान 21.8 से 30.9 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा। इसमें भी कोई बड़ा परिवर्तन देखने को नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामन्य से चार डिग्री तक बढ़ सकता है तापमान
अरवल जिले में अधिकतम हवा की रफ्तार 43 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई, जिससे कुछ इलाकों में गर्म हवाओं का असर और तेज महसूस किया गया। अररिया में 3.0 मिमी और ठाकुरगंज में 1.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि अन्य जिलों में मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 से 4 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। हालांकि उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य बिहार के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना रहेगा और यह सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक रह सकता है।
Bihar: गया का पटवा टोली बना ‘इंजीनियरों का गढ़’; गरीबी भी नहीं रोक पाई सफलता का रास्ता, जानें क्या है मामला?

पटना में बदला स्कूलों का समय
पटना में बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। पटना के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु स्कूलों के संचालन के लिए नया आदेश जारी किया है। नए आदेश के अनुसार अब प्री-स्कूल व आंगनबाड़ी सहित कक्षा 5 तक का स्कूल अब सुबह 11:30 बजे तक ही चलेगा। वहीं कक्षा आठ तक के लिए दोपहर 12:30 बजे के बाद कक्षाओं के संचालन पर रोक लगा दी गई है। यह आदेश 22 अप्रैल 2024 से 25 अप्रैल 2024 तक प्रभावी रहेगा। डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम. के आदेश के अनुसार अधिक तापमान, विशेष रूप से दोपहर के समय पड़ रही भीषण गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। इसलिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-163 के तहत जिले के सभी निजी और सरकारी विद्यालयों में वर्ग पांच तक के बच्चों के लिए विद्यालय का समय सुबह 11:30 बजे तक ही रहेगा। इसमें प्री-स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों को भी शामिल किया गया है। वहीं दूसरी तरफ वर्ग आठ तक की कक्षाएं 12:30 बजे तक ही चलेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed