सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Youth killed in head-on collision between truck and bike in Kaimur Bihar

Bihar: कैमूर में ट्रक-बाइक की आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत, लोगों ने सड़क किया जाम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर Published by: पटना ब्यूरो Updated Wed, 22 Apr 2026 12:28 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar:  कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के अंवारी गांव के पास ट्रक और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने कुछ देर सड़क जाम कर दिया और प्रशासन से स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Youth killed in head-on collision between truck and bike in Kaimur Bihar
हादसे के बाद सड़क पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के अंवारी गांव के पास ट्रक और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और आक्रोशित ग्रामीणों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम कर दिया। मृतक की पहचान कैमूर जिला के बेलांव थाना अंतर्गत बसुहारी गांव निवासी शंकर पासवान के लगभग 30 वर्षीय पुत्र सुनील पासवान के रूप में हुई है।

Trending Videos

कैसे हुआ हादसा?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक अपने गांव से बाइक से मोहनिया की तरफ आ रहा था, तभी मोहनिया से भभुआ की तरफ जा रही एक ट्रक से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिससे बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक बंधन बैंक में फील्ड वर्क करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने संभाली स्थिति
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई के लिए अनुमंडल अस्पताल मोहनिया भेजा। वहीं, मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

ग्रामीणों में आक्रोश, सड़क जाम
अंवारी गांव के रहने वाले ग्रामीण दीपक तिवारी ने बताया कि गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।

वहीं, कुछ ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

ये भी पढ़ें: प्यार के लिए पति बना ‘बाराती’, अपनी ही पत्नी का किया कन्यादान, मंदिर में सबके सामने कराई शादी

प्रशासन की कार्रवाई
इस संबंध में मोहनिया एसडीएम रत्ना प्रियदर्शिनी ने बुधवार सुबह बताया कि अंवारी गांव के पास ट्रक और बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक बाइक सवार की मौत हो गई। ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed