{"_id":"69e8b75679071ab9fd021c80","slug":"uproar-over-pappu-yadav-remark-bjp-women-leaders-hit-back-shreyasi-singh-demands-apology-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Politics: पप्पू यादव के बयान पर बवाल, भाजपा महिला नेताओं का पलटवार; श्रेयसी सिंह बोलीं- माफी मांगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Politics: पप्पू यादव के बयान पर बवाल, भाजपा महिला नेताओं का पलटवार; श्रेयसी सिंह बोलीं- माफी मांगे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 05:26 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar Politics: पप्पू यादव के महिलाओं पर दिए बयान को लेकर पटना में भाजपा नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी। पूर्व मंत्री श्रेयसी सिंह ने इसे महिलाओं के सम्मान पर हमला बताते हुए सार्वजनिक माफी की मांग की और राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व तेजस्वी यादव से भी इस मुद्दे पर जवाब देने को कहा।
श्रेयसी सिंह ने पप्पू यादव के बयान को बताया गैर-जिम्मेदाराना
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पटना में सांसद पप्पू यादव के महिलाओं को लेकर दिए गए बयान पर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। बिहार सरकार की पूर्व मंत्री श्रेयसी सिंह ने इस टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए इसे समाज की मर्यादा और महिलाओं के सम्मान पर हमला बताया है।
महिलाओं से सार्वजनिक माफी की मांग
भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान श्रेयसी सिंह ने कहा कि इस तरह के अमर्यादित शब्द केवल एक व्यक्ति की सोच नहीं दर्शाते, बल्कि यह महिलाओं के प्रति उनकी मानसिकता को भी उजागर करते हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ऐसे बयान देने वाले नेता को न केवल महिला कार्यकर्ताओं, बल्कि देश की सभी महिलाओं से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से भी इस मुद्दे पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। साथ ही, राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव से भी सवाल किया कि क्या वे इस बयान का समर्थन करते हैं।
महिलाओं के सम्मान पर चोट का आरोप
जमुई की विधायक संगीता कुमारी ने भी इस बयान को नारी के स्वाभिमान, अस्मिता और सम्मान पर सीधा हमला बताया। उन्होंने कहा कि भारत वह देश है, जहां महिलाओं को सम्मान दिया जाता है, ऐसे में इस तरह की टिप्पणी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से जवाब मांगते हुए कहा कि इस मुद्दे पर चुप्पी साधना महिलाओं के साथ अन्याय के समान है।
बयान को बताया सोची-समझी रणनीति
विधान परिषद सदस्य अनामिका सिंह पटेल ने कहा कि सांसद की यह टिप्पणी आकस्मिक नहीं, बल्कि एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह के बयान से महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचती है और समाज में गलत संदेश जाता है।
ये भी पढ़ें- 'रद्दी की टोकरी में नोटिस'; महिला आयोग के नोटिस पर भड़के सांसद पप्पू यादव
महिलाओं की मेहनत और संघर्ष का सम्मान जरूरी
विधायक मैथिली ठाकुर ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में अपने दम पर पहचान बना रही हैं और समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। ऐसे में किसी भी पेशे या क्षेत्र से जुड़ी महिलाओं के बारे में गलत टिप्पणी करना निंदनीय है। उन्होंने भी सांसद से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग दोहराई।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X