सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   Newlywed Woman Hanged to Death Over ₹5 Lakh Dowry Demand in Saharsa

Bihar News: छत ढलाई के लिए 5 लाख नहीं मिले तो नवविवाहिता को फंदे से लटकाया, 13 मार्च को हुई थी शादी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Wed, 22 Apr 2026 01:03 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: सहरसा जिले में दहेज के लिए नवविवाहिता प्रतिमा कुमारी की कथित तौर पर हत्या कर उसे फांसी पर लटका देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने घर की छत ढलाई के लिए 5 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर इस वारदात को अंजाम दिया। 

Newlywed Woman Hanged to Death Over ₹5 Lakh Dowry Demand in Saharsa
मृतक नवविवाहित का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

 बिहार के सहरसा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां दहेज लोभियों ने एक नवविवाहिता की कथित तौर पर फांसी लगाकर निर्मम हत्या कर दी। आरोप है कि घर की छत ढलाई के लिए पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर पति और ससुराल वालों ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सहरसा डीएसपी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी साल मार्च में हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार, सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के हुसैनचक (वार्ड नंबर 4) निवासी स्वर्गीय सुभाष मेहता की बेटी प्रतिमा कुमारी की शादी इसी साल 13 मार्च को सौर बाजार के बखरी गांव (वार्ड नंबर 7) निवासी मनोज मेहता के बेटे रितेश मेहता के साथ हुई थी। परिजनों का कहना है कि शादी हिंदू रीति-रिवाज से धूमधाम से हुई थी और उन्होंने अपनी हैसियत के मुताबिक दान-दहेज भी दिया था। लेकिन आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल में प्रतिमा को प्रताड़ित किया जाने लगा।

दो दिन पहले मांगे थे 5 लाख, दी थी जान से मारने की धमकी
मृतका के बड़े पिता महेश मेहता ने बताया कि घटना से महज दो दिन पहले पति रितेश ने प्रतिमा पर मायके से पैसे मंगाने का दबाव बनाया था। उसने प्रतिमा से कहा था कि वह अपनी मां को फोन करके घर की छत ढलाई के लिए 5 लाख रुपये मांगे। परिजनों का आरोप है कि रितेश ने धमकी दी थी कि अगर 5 लाख रुपये नहीं मिले तो वह उसे जान से मार देगा। मंगलवार रात करीब 8 बजे जब मांग पूरी नहीं हुई, तो आरोपियों ने कथित तौर पर प्रतिमा की हत्या कर दी। मायके वालों का सीधा आरोप है कि पति और ससुराल वालों ने मिलकर उनकी बेटी की हत्या की है और पुलिस से बचने के लिए इसे आत्महत्या का रूप देते हुए शव को फंदे से लटका दिया।

ये भी पढ़ें: सासाराम में बड़ा हंगामा! विद्यालय से गोमांस मिलने के बाद फैला तनाव, भारी पुलिस तैनात

मायके में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस
बेटी की मौत की खबर मिलते ही मायके (हुसैनचक) में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए रात में ही सहरसा डीएसपी खालिद हयात और सौर बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। डीएसपी खालिद हयात ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल मृतका के परिजनों की ओर से लिखित आवेदन का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस हर पहलू से मामले की गहनता से जांच कर रही है, जो भी दोषी होगा उस पर कड़ी अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed