Bihar: चार दिन बाद थाने पहुंची नाबालिग, बोली-घर नहीं जाऊंगी! पूर्व मुखिया के बेटे पर लगा है अपहरण का आरोप
Bihar: दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद लापता नाबालिग लड़की खुद थाना पहुंच गई। हालांकि, उसने परिजनों के साथ घर जाने से इंकार कर दिया। मामले में पूर्व मुखिया के बेटे सहित तीन लोगों पर अपहरण का आरोप है। पुलिस लड़की को समझाने में जुटी है और आगे कोर्ट में उसका बयान दर्ज कराया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव से चार दिनों से लापता नाबालिग लड़की के मामले में नया मोड़ आ गया है। अपहरण की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद लड़की खुद सिंहवाड़ा थाना पहुंच गई, लेकिन परिजनों के साथ घर लौटने से उसने स्पष्ट इंकार कर दिया। इस स्थिति में परिजनों और पुलिस को उसे समझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
18 अप्रैल की रात से थी लापता, कमरे का दरवाजा खुला मिला था
जानकारी के अनुसार, लड़की के भाई ने पूर्व मुखिया लालबाबू यादव, उनके पुत्र राधेश्याम यादव सहित दो अन्य लोगों के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया है कि 18 अप्रैल की रात लड़की खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने गई थी, लेकिन अगली सुबह वह अपने कमरे में नहीं मिली। कमरे का दरवाजा खुला हुआ पाया गया था। परिजनों का कहना है कि खोजबीन के दौरान उन्हें जानकारी मिली कि आरोपी राधेश्याम यादव घटना के आसपास देखा गया था, जिसके बाद उन्होंने थाना में मामला दर्ज कराया।
थाना पहुंची लड़की ने परिजनों के साथ जाने से किया इंकार
ये भी पढ़ें: छत ढलाई के लिए 5 लाख नहीं मिले तो नवविवाहिता को फंदे से लटकाया, 13 मार्च को हुई थी शादी
पुलिस कर रही है आगे की कार्रवाई
इस संबंध में सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष बसंत कुमार झा ने बताया कि लड़की को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। आगे उसका कोर्ट में बयान दर्ज कराया जाएगा, जिसके बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X