Bihar: शादी की रस्म बनी काल; गंगा में डूबे एक ही परिवार के पांच सदस्य, चार लोगों के मौत से मातम
Bihar: वैशाली के सोनपुर थाना क्षेत्र में गंगा नदी में नहाने के दौरान एक ही परिवार के पांच लोग डूब गए। इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की तलाश SDRF की टीम द्वारा जारी है। हादसा शादी समारोह के बाद चौठारी रस्म के दौरान हुआ, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैशाली के सोनपुर थाना क्षेत्र के बैजलपुर जगदंबा स्थान के समीप गंगा नदी में बड़ा हादसा हो गया। नहाने के दौरान एक ही परिवार के पांच लोग डूब गए। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक लापता की तलाश अभी भी जारी है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू कार्य शुरू कराया गया।
चार शव बरामद, एक की तलाश में SDRF की टीम जुटी
जानकारी के अनुसार, परिवार शादी समारोह के बाद चौठारी रस्म के लिए गंगा स्नान करने गया था, तभी यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि जैसे ही सभी लोग नदी में उतरे, अचानक पांच लोग गहरे पानी में चले गए और डूब गए। स्थानीय लोगों की मदद से दो लोगों के शव बाहर निकाले गए, जिन्हें हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा गया है। तीन अन्य लोगों की तलाश SDRF की टीम द्वारा जारी की गई तो दो शव और बरामद हुआ। वहीं, अभी भी एक लापता की तलाश जारी है।
ये भी पढ़ें: चार दिन बाद थाने पहुंची नाबालिग, बोली-घर नहीं जाऊंगी! पूर्व मुखिया के बेटे पर लगा है अपहरण का आरोप
मृतकों की पहचान, परिजनों में मचा कोहराम
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान रवी कुमार की पत्नी गुड़िया देवी और जन्नाद्धन सिंह की पत्नी बबिता देवी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद शवों का पोस्टमार्टम हाजीपुर सदर अस्पताल में कराया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X