सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   Bettiah bihar news Lovers found hanging from same tree police investigation

Bihar: मंजिल से पहले थम गई सांसें; प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, एक ही पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिमी चंपारण Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 22 Apr 2026 02:31 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: पश्चिमी चंपारण के बगहा में जुम्मन बाबा मजार के पास आम के बगीचे में एक प्रेमी युगल के शव एक ही पेड़ से लटके मिले, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान मो. मुस्तफा और सहाबुन नेशा के रूप में हुई है। घटना से पहले दोनों की शादी को लेकर पंचायत और सहमति भी बन चुकी थी। 

Bettiah bihar news Lovers found hanging from same tree police investigation
घटनास्थल पर मामले की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा नगर के वार्ड संख्या 33 और 35 के सीमावर्ती क्षेत्र स्थित जुम्मन बाबा मजार के पास आम के बगीचे में बुधवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। यहां एक प्रेमी युगल के शव एक ही पेड़ से आमने-सामने लटके मिले, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

Trending Videos


मुस्तफा नेशा के रूप में हुई मृतकों की पहचान
मृतकों की पहचान वार्ड 33 निवासी असगर अली के 19 वर्षीय पुत्र मो. मुस्तफा और वार्ड 35 के खैराकुट्टी निवासी गुलाब अंसारी की पुत्री सहाबुन नेशा के रूप में हुई है। दोनों के शव जिस स्थिति में मिले, उसने मामले को और अधिक रहस्यमय बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच
सूचना मिलते ही प्रभारी नगर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए दोनों शवों को नीचे उतारकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। इसके बाद एसडीपीओ कुमार देवेंद्र भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की।

ये भी पढ़ें: शादी की रस्म बनी काल; गंगा में डूबे एक ही परिवार के पांच सदस्य, चार लोगों के मौत से मातम

आत्महत्या या साजिश, हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस
परिजनों के अनुसार, दोनों के निकाह को लेकर मंगलवार देर रात वार्ड 33 के पार्षद मदन यादव के दरवाजे पर पंचायत हुई थी, जिसमें दोनों पक्षों के बीच सहमति भी बन गई थी। ऐसे में अगली सुबह इस घटना के सामने आने से पूरे इलाके में शोक और हैरानी का माहौल है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या समेत सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed