सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   Girls are getting burnt rotis in ANM training school in Begusarai Bihar

Bihar: 3000 रुपये वसूली, जली रोटियां, गंदा हॉस्टल और धमकी, बेगूसराय के ANM स्कूल का चौंकाने वाला हाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Wed, 22 Apr 2026 10:00 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: बेगूसराय के बलिया एएनएम ट्रेनिंग स्कूल में छात्राओं ने खराब भोजन, बदहाल हॉस्टल और प्रशासनिक लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। हर महीने 3 हजार रुपये लेने के बावजूद जली रोटियां और घटिया खाना दिया जा रहा है, जिससे कई छात्राएं बीमार हो चुकी हैं। शिकायत करने पर फेल करने की धमकी भी दी जाती है। मामला सामने आने के बाद सिविल सर्जन ने जांच के आदेश देते हुए प्राचार्य से जवाब-तलब किया है।

Girls are getting burnt rotis in ANM training school in Begusarai Bihar
ANM में मिलने वाला खाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

बिहार के बेगूसराय से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो सिर्फ सिस्टम की नाकामी नहीं, बल्कि स्वास्थ्य विभाग का भविष्य गढ़ रही बेटियों की सेहत और सपनों के साथ खिलवाड़ की कहानी बयां कर रही है। बता दें कि जहां एक ओर सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए एएनएम जैसी ट्रेनिंग को बढ़ावा दे रही है, वहीं दूसरी ओर जमीनी हकीकत यह है कि प्रशिक्षण केंद्र ही “यातना केंद्र” में तब्दील होता दिख रहा है। अब इससे जुड़ा एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह मामला बेगूसराय के बलिया एएनएम ट्रेनिंग स्कूल का है, जहां खराब खाने के कारण छात्राओं का हर दिन किसी संघर्ष से कम नहीं बीत रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जली रोटियां और घटिया खाना

इस कारण एएनएम स्कूल इन दिनों गंभीर सवालों के घेरे में है। बताया जा रहा है कि यहां रह रहीं करीब 60 प्रशिक्षु छात्राओं का जीवन बेहद कठिन हो गया है। छात्राओं का आरोप है कि उन्हें खाने में जली हुई रोटियां, बिना सब्जी के अधपकी दाल और बेहद खराब गुणवत्ता का भोजन दिया जा रहा है। हालात इतने खराब हैं कि अब तक 10 से अधिक छात्राएं फूड पॉइजनिंग और अन्य बीमारियों का भी शिकार हो चुकी हैं। इसके बावजूद कॉलेज प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। यह बात नाम गोपनीय रखने की शर्त पर एक छात्रा ने बताई है।

शिकायत पर धमकी
आगे बताया कि सिर्फ खाना ही नहीं, हॉस्टल की स्थिति भी बदतर है। शौचालयों की हालत इतनी खराब है कि वहां जाना भी मुश्किल हो गया है। साफ-सफाई का अभाव और बदबू छात्राओं की परेशानी को और बढ़ा रहे हैं। जब छात्राएं शिकायत करती हैं, तो उन्हें परीक्षा में फेल कर देने की भी धमकी दी जाती है। यही डर उन्हें खुलकर सामने आने से रोक रहा था। हालांकि अब वायरल वीडियो के जरिए पूरे मामले की सच्चाई उजागर हुई है।

 स्कॉलरशिप भी अटकी
दरअसल, मेस व्यवस्था में भी बड़ा खेल सामने आया है। छात्राओं से हर महीने 3 हजार रुपये वसूले जाते हैं, लेकिन बदले में उन्हें बेहद घटिया खाना दिया जा रहा है। छात्राओं ने बताया कि इसके अलावा, एक साल से स्कॉलरशिप की राशि भी नहीं मिली है, जबकि सभी दस्तावेज महीनों पहले जमा किए जा चुके हैं। प्रशासन कभी प्रभारी बदलने तो कभी अन्य बहाने बनाकर मामले को टाल रहा है।

ये भी पढ़ें: सावधान! आज बिहार के दक्षिण-पश्चिम के जिलों में हीट वेव का अलर्ट; जानिए कहां-कैसा रहेगा मौसम?

प्राचार्य से जवाब-तलब
जब इस पूरे मामले की जानकारी सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार तक पहुंची, तो उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए प्राचार्य विकास राज चतुर्वेदी से जवाब-तलब किया है। प्राचार्य ने शौचालय की खराब स्थिति को स्वीकार किया, लेकिन मेस और छात्राओं की बीमारी को लेकर गोलमोल जवाब देकर कन्नी काट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed