Bihar News: गैस सिलेंडर फटने से दुर्गा मंदिर परिसर में भीषण आग, 21 दुकानें जलकर राख
Bihar News: गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र स्थित लछवार दुर्गा मंदिर बाजार में गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई, जिसमें 21 दुकानें जलकर राख हो गईं। दमकल की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में लाखों का नुकसान हुआ, हालांकि किसी जनहानि की सूचना नहीं है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां सुप्रसिद्ध लछवार दुर्गा मंदिर बाजार में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस अग्निकांड में देखते ही देखते 21 करकटनुमा दुकानें जलकर पूरी तरह खाक हो गईं। घटना का मुख्य कारण एक दुकान में गैस सिलेंडर का फटना बताया जा रहा है।
कैसे घटी घटना?
मशक्कत के बाद पाया गया काबू
ये भी पढ़ें: प्यार के लिए पति बना ‘बाराती’, अपनी ही पत्नी का किया कन्यादान, मंदिर में सबके सामने कराई शादी
प्रशासनिक मुस्तैदी
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय सीओ और थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और प्रभावित दुकानदारों से बात की। प्रशासन द्वारा आग से हुए आर्थिक नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है। सीओ ने पीड़ित दुकानदारों को सरकारी प्रावधानों के अनुसार हर संभव मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है। इस घटना के बाद से पूरे बाजार क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है। कई छोटे दुकानदारों की रोजी-रोटी का साधन छिन गया है, जिससे स्थानीय लोगों में शोक का माहौल है। सौभाग्यवश, इस घटना में अब तक किसी जनहानि की सूचना नहीं मिली है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X