सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   14 Taps Dry, 3 Out of 5 Hand Pumps Defunct, Two Yielding Saline Water

छाता रेलवे स्टेशन का हाल: 14 नल सूखे, 5 में से 3 हैंडपंप खराब, दो में आ रहा खारा पानी; यात्री हो रहे परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 22 Apr 2026 01:01 PM IST
विज्ञापन
सार

छाता रेलवे स्टेशन पर भीषण गर्मी के बीच यात्रियों को पीने के पानी के लिए जूझना पड़ रहा है, नलों में गर्म और हैंडपंपों में खारा पानी आ रहा है। रेलवे की अनदेखी के कारण लाखों की आय वाले इस स्टेशन पर बुनियादी सुविधाएं भी ठप पड़ी हैं।

14 Taps Dry, 3 Out of 5 Hand Pumps Defunct, Two Yielding Saline Water
छाता रेलवे स्टेशन पर प्याऊ के ढांचे में लगे नलों से गायब टौंटियां।
विज्ञापन

विस्तार

मथुरा जिला मुख्यालय से 37 किलोमीटर दूर छाता रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का अभाव है। प्लेटफॉर्म पर नलों में गर्म पानी आ रहा है जबकि हैंडपंपों का पानी खारा है। स्टेशन पर लगे 5 हैंडपंप में से 3 खराब होकर शोपीस बने हुए हैं।
Trending Videos

स्टेशन पर यात्रियों के लिए पीने के पानी का संकट है। इससे तपती गर्मी में लोगों को हलक तर करने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। यहां हर दिन अप और डाउन दोनों ओर से 14 ट्रेनों का ठहराव होता है। इनसे रोजाना लगभग 1450 से 1500 यात्रियों का आवागमन होता है, हर दिन लगभग 12 से 14 हजार रुपये की आय भी रेलवे को प्राप्त होती है। बावजूद इसके स्टेशन पर पानी की कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन परिसर में कहने को तो 14 प्याऊ के ढांचे बने हुए हैं। इनमें नल तो लगे हैं, लेकिन टंकी से पानी आने की व्यवस्था न होने से इनमें से से एक भी चालू हालत में नहीं है। कई में तो टोटियां तक नहीं हैं। 5 हैंडपंपों में से केवल 2 काम कर रहे हैं। उनमें भी खारा पानी आता है। स्टेशन पर पूछने पर बताया कि टोटियों को बंदरों ने तोड़ दिया है। जनसंपर्क अधिकारी संजय गौतम ने बताया कि छाता स्टेशन पर पेयजल व्यवस्था की जांच कराई जाएगी। खराब हुए नलों को ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed