सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Fraud of 70 Lakhs by Claiming Government Land as Own

वृंदावन में गजब का मामला: सरकारी जमीन पर काट दिए प्लॉट, पैमाइश कराने पर खुला राज; FIR हुई दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 22 Apr 2026 12:50 PM IST
विज्ञापन
सार

वृंदावन में सरकारी जमीन को निजी प्लॉट बताकर करीब 70 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Fraud of 70 Lakhs by Claiming Government Land as Own
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

वृंदावन में सरकारी जमीन को निजी संपत्ति बताकर लाखों की धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है। राधानिवास निवासी पीड़ित की शिकायत पर चार नामजद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

रवि सिंह एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि सितंबर 2024 में कैलाश नगर निवासी भ्रगेश शर्मा, गुलाब सिंह, सुरीर के गांव भिदौनी निवासी महेश कुमार और अमित कुमार उनके के घर आए। आरोपियों ने गुलाब सिंह नामक व्यक्ति के एक 250 वर्ग मीटर के प्लॉट का सौदा 10 हजार प्रति वर्ग गज के हिसाब से तय कराया। पीड़ित को विश्वास में लेने के लिए आरोपियों ने कहा कि असल कागजात किसी लेनदारी के चलते गारंटी के तौर पर रखे हुए हैं, जो पैसे मिलते ही वापस ले लिए जाएंगे। भरोसे में आकर रवि सिंह ने 1 अक्तूबर 2024 को 6 लाख रुपये बतौर एडवांस गुलाब सिंह के खाते में ट्रांसफर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 अक्तूबर 2024 को तहसील में इकरारनामा के दौरान 60 लाख नकद और 4 लाख का चेक दिया। इकरारनामा होने के बाद जब पीड़ित ने जमीन की पैमाइश कराने की कोशिश की तो पता चला कि उक्त जमीन गुलाब सिंह की है ही नहीं। जांच करने पर सामने आया कि वह सरकारी जमीन है, जिस पर पहले भी राजस्व विभाग कानूनगो द्वारा गुलाब सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी है। जब पीड़ित ने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसे और परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच उप निरीक्षक अरुण कुमार डागर को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed