सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Married Lover Strangles Pregnant Girlfriend to Death Two Accused Arrested in Encounter

मुठभेड़ में पकड़े हत्यारे: शादीशुदा प्रेमी ने गर्भवती प्रेमिका का घोंटा गला, एक्सप्रेसवे किनारे फेंक दी थी लाश

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 22 Apr 2026 04:46 PM IST
विज्ञापन
सार

यूपी के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे युवती का शव मिला था। पुलिस की जांच में सनसनीखेज खुलासा हुआ। मृतका तीन माह की गर्भवती थी। उसकी हत्या शादीशुदा प्रेमी ने अपने साथी के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। 

Married Lover Strangles Pregnant Girlfriend to Death Two Accused Arrested in Encounter
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

मथुरा के बलदेव में यमुना एक्सप्रेसवे पर युवती की हत्या का बलदेव पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान युवती के शादीशुदा प्रेमी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। 
Trending Videos


पुलिस के अनुसार 13 अप्रैल को यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 130 के पास एक 26 वर्षीय युवती का शव बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। मृतका की पहचान देवरिया निवासी निकिता उर्फ वृंदा के रूप में हुई। मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान सामने आया कि निकिता 12 अप्रैल को वृंदावन घूमने आई थी। यहां से वह नोएडा जाने की बात कहकर अपनी सहेली से अलग हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच उसका प्रेमी बृजेश कुमार सिंह अपने साथी विकास के साथ कार लेकर वहां पहुंचा। बलदेव क्षेत्र में शादी को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया। आरोप है कि बृजेश और विकास ने मिलकर निकिता का गला दबाकर हत्या कर दी और शव को एक्सप्रेसवे किनारे फेंककर फरार हो गए।

 

सीओ महावन श्वेता वर्मा ने बताया कि मंगलवार रात करीब 10 बजे सूचना मिली कि आरोपी कासिमपुर अंडरपास की ओर आ रहे हैं। छौली पुलिया पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों को घायल कर मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान बृजेश कुमार सिंह निवासी नंगला रमी थाना अछल्दा, जिला औरैया तथा विकास निवासी ग्राम गपचिया, पोस्ट समतर, थाना ऊसराहार, जिला इटावा के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, चार कारतूस, एक कार, मृतका का आधार कार्ड और एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक मृतका तीन माह की गर्भवती थी, जबकि मुख्य आरोपी पहले से शादीशुदा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed