{"_id":"69e70b83c1b0abe49f02a97e","slug":"violent-clash-over-road-dispute-in-mathura-stone-pelting-lathis-and-alleged-firing-spark-panic-2026-04-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: रास्ते के विवाद ने लिया खूनी रूप, फायरिंग से फैली दहशत, भीषण पथराव से मची भगदड़; मथुरा बवाल का लाइव वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: रास्ते के विवाद ने लिया खूनी रूप, फायरिंग से फैली दहशत, भीषण पथराव से मची भगदड़; मथुरा बवाल का लाइव वीडियो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:00 AM IST
विज्ञापन
सार
मथुरा के राजपुर बांगर गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे और पथराव के साथ हिंसक झड़प हो गई। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ, जबकि पुलिस ने फायरिंग की बात को पटाखों की आवाज बताकर जांच शुरू कर दी है।
मथुरा बवाल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
मथुरा के थाना जैत क्षेत्र के गांव राजपुर बांगर में सोमवार रात रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षो के लोग आमने-सामने आ गए। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे आगरा रेफर किया गया है।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 10:30 बजे गांव निवासी मनीष और राहुल अपनी स्कूटी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से दीपक अपनी कार लेकर आ गया। रास्ता क्रॉस करने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर निकल आए और एक-दूसरे पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
संघर्ष के दौरान दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर चले। स्थानीय लोगों के मुताबिक, मौके पर कई राउंड फायरिंग भी हुई, जिससे गांव में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही थाना जैत पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। एक पक्ष से राहुल के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसे वृंदावन के सौ-शैय्या अस्पताल से आगरा रेफर किया गया है। मनीष को भी मामूली चोटें आई हैं।
वही दूसरे पक्ष से राजेश सैनी घायल हुए हैं, जिनका पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया है। पुलिस ने फायरिंग फायरिंग की पुष्टि होने से इंकार कर दिया है। वहीँ एक वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी फायरिंग होने की बात कहता दिखाई दे रहा है और पीछे से धमाके की आवाज भी आ रही है।
घटना के संबंध में जैत थाना प्रभारी उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि फायरिंग की सूचना भ्रामक है। पास ही एक शादी समारोह में पटाखे चल रहे थे, जिसे लोगों ने गोली चलने की आवाज़ समझ लिया। पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और तहरीर के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

कमेंट
कमेंट X