{"_id":"69e5e280213f553f9207e1aa","slug":"virat-kohli-and-anushka-sharma-visit-vrindavan-seek-blessings-from-premanand-maharaj-on-akshaya-tritiya-2026-04-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Vrindavan: अक्षय तृतीया पर करें ये काम, संत प्रेमानंद ने दिया खास संदेश; विराट और अनुष्का ने लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vrindavan: अक्षय तृतीया पर करें ये काम, संत प्रेमानंद ने दिया खास संदेश; विराट और अनुष्का ने लिया आशीर्वाद
विज्ञापन
सार
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अक्षय तृतीया के अवसर पर वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज से मिले और उनका आशीर्वाद लिया। महाराज ने यमुना किनारे राधानाम जप और जीवन में भक्ति व कर्तव्य मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
विराट-अनुष्का और संत प्रेमानंद
- फोटो : Youtube screengrab
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
विश्व प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए एक बार फिर भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा वृंदावन पहुंचे। इस दौरान दोनों ने महाराज से मुलाकात कर विभिन्न आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा की और उनका आशीर्वाद लिया।
Trending Videos
मुलाकात के दौरान संत प्रेमानंद महाराज ने भक्ति, साधना और जीवन के कर्तव्य मार्ग पर विस्तार से अपने विचार साझा किए। उन्होंने विशेष रूप से आने वाले पावन पर्व अक्षय तृतीया का महत्व बताते हुए कहा कि इस दिन व्यक्ति को अपने आचरण और विचारों को पवित्र बनाने का संकल्प लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराज ने कहा कि अक्षय तृतीया के दिन हमें सबसे पहले दूसरों की निंदा से बचना चाहिए। उन्होंने बताया कि यदि कोई श्रद्धालु यमुना नदी के किनारे बैठकर श्रद्धा और प्रेम से राधा नाम का जाप करता है तो उसका हर दिन अक्षय अर्थात शुभ और मंगलमय बन सकता है।
उन्होंने आगे कहा कि मनुष्य को अपने कर्तव्य मार्ग पर दृढ़ता से डटे रहना चाहिए और परमात्मा पर पूर्ण विश्वास रखना चाहिए। परमात्मा हमारे पिता के समान हैं और वह अपने भक्तों की हर परिस्थिति में रक्षा करते हैं। इस दौरान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने भी संत प्रेमानंद महाराज के प्रवचनों को ध्यानपूर्वक सुना और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।

कमेंट
कमेंट X