सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Roadways Bus Crashes into Parked Dumper on Highway: 18 Passengers Injured in Major Accident

UP: दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर खड़े डंपर से टकराई रोडवेज बस, भीषण हादसे में 18 यात्री घायल, कई गंभीर

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 21 Apr 2026 10:24 AM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली-आगरा हाईवे पर चौमुहां के पास खड़े डंपर से यूपी रोडवेज बस की टक्कर में 18 यात्री घायल हो गए। हादसे में बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Roadways Bus Crashes into Parked Dumper on Highway: 18 Passengers Injured in Major Accident
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। थाना जैत क्षेत्र के चौमुहां स्थित शिवा ढाबा के पास दिल्ली से इटावा जा रही एक रोडवेज बस सड़क किनारे खड़े डंपर  से पीछे से जा घुसी गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि किसी अन्य वाहन को बचाने के प्रयास में रोडवेज बस अनियंत्रित होकर खड़े डंपर  में जा घुसी।
Trending Videos


हादसे में बस चालक सत्यवीर सिंह सहित कुल 18 यात्री गंभीर और सामान्य रूप से घायल हुए हैं। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, जो मुख्य रूप से फरीदाबाद, बल्लभगढ़ और शाहजहाँपुर के निवासी हैं। घटना की सूचना मिलते ही जैत पुलिस मौके पर पहुँची और सभी घायलों को तुरंत सौ-शैय्या संयुक्त अस्पताल, वृन्दावन में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed