सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   Narendra Modi in Sikkim: Grand Roadshow in Gangtok Ahead of rs 4,000 Crore Project Launch

सिक्किम: पीएम मोदी ने गंगटोक में किया रोड शो, कल देंगे 4,000 करोड़ रुपये से अधिक परियोजनाओं की सौगात

अमर उजाला ब्यूरो, गंगटोक। Published by: Rahul Kumar Updated Mon, 27 Apr 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
Narendra Modi in Sikkim: Grand Roadshow in Gangtok Ahead of rs 4,000 Crore Project Launch
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

दो दिवसीय यात्रा पर सिक्किम पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार शाम को गंगटोक में विशाल रोड शो किया। पीएम राज्य के 50वें स्थापना दिवस समारोह के समापन कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे हैं। पीएम मंगलवार को राज्य को 4,000 करोड़ रुपये से अधिक परियोजनाओं की सौगात देंगे।

Trending Videos


लेपचा कोट पहने पीएम मोदी का लिबिंग सैन्य हैलिपैड पहुंचने पर राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर, मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने स्वागत किया। हेलिपैड से शुरू हुआ रोडशो लोक भवन पर खत्म हुआ। पीएम रात में यहीं रुकेंगे। खुली गाड़ी में पीएम मोदी के बाईं ओर सीएम तमांग और दाईं ओर राज्य भाजपा अध्यक्ष डी.आर. थापा मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांजू द्वार से लोक भवन तक के रास्ते पर लोग पारंपरिक परिधान में नजर आए। लोग राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए प्रधानमंत्री की एक झलक पाने का इंतजार कर रहे थे। लोगों ने हाथ हिलाकर तथा नारे लगाकर प्रधानमंत्री का अभिवादन किया। पीएम ने भी हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

पीएम मोदी ने मंगलवार को पालजोर स्टेडियम में समापन समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान वह राज्य में चार हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इन परियोजनाओं में बुनियादी ढांचा, कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य, शिक्षा, ऊर्जा, शहरी विकास, पर्यावरण, पर्यटन और कृषि क्षेत्र से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं। प्रधानमंत्री की इस यात्रा को राजनीतिक और विकास दोनों ही दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed