सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nashik IT Company Case Harassment and Forced Conversion Racket Had Been Operating for 4 Years

नासिक IT कंपनी मामला: 4 साल से चल रहा था यौन उत्पीड़न व धर्मांतरण का खेल, पुलिस ने किया भंडाफोड़; छह गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क Published by: Shubham Kumar Updated Fri, 10 Apr 2026 05:14 AM IST
विज्ञापन
सार

महाराष्ट्र के नासिक में एक बड़ी आईटी कंपनी के 6 कर्मचारियों को महिलाओं के यौन शोषण और धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 2022 से 2026 के बीच 8 महिलाओं और एक पुरुष के साथ घटनाएं सामने आईं। सरकार ने SIT जांच के आदेश दिए हैं।

Nashik IT Company Case Harassment and Forced Conversion Racket Had Been Operating for 4 Years
पुलिस प्रशासन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

नासिक पुलिस ने प्रमुख आईटी कंपनी के छह कर्मचारियों को महिलाओं के यौन शोषण और एक पुरुष कर्मचारी की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में ज्यादातर टीम लीडर हैं। पीड़ितों में आठ महिलाएं और एक पुरुष है। ये घटनाएं 2022 से 2026 के बीच हुईं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना की विस्तृत जांच के आदेश दिए है। आरोपी दानिश शेख, तौसीफ अत्तार, रजा मेमन, शाहरुख कुरैशी, शफी शेख, आसिफ अंसारी हैं।

Trending Videos


ये भी पढ़ें:- Assam: 'असमिया लोगों ने इस बार बंपर वोटिंग की', सीएम हिमंता बिस्व सरमा ने बताया कैसे बढ़ा मतदान प्रतिशत
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी दानिश शेख, तौसीफ अत्तार, रजा मेमन, शाहरुख कुरैशी, शफी शेख, आसिफ अंसारी हैं। इनकी उम्र 22 से 30 वर्ष है। पुलिस आयुक्त संदीप कर्णिक ने घटना की जांच के लिए सहायक पुलिस आयुक्त (क्राइम) संदीप मिटके के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया है। राज्य मत्स्य एवं बंदरगाह मंत्री नितेश राणे ने कहा कि यह कार्पोरेट जिहाद है, जो बड़ी घटना है। पुलिस की जांच में पता चलेगा कि इसका मास्टरमाइंड कौन है। उन्हें कौन फंडिंग कर रहा।

ये भी पढ़ें:- Kunal Kamra: ‘अपने बयान पर कायम हूं', कॉमेडियन कुणाल कामरा ने शिंदे पर टिप्पणी मामले में माफी से किया इनकार

2022 से 2026 के बीच हुईं घटनाएं
पुलिस के अधिकारी ने बताया कि आईटी कंपनी में 300 कर्मचारी काम करते हैं। 9 प्राथमिकी दर्ज की गई है। 6 अविवाहित और 2 विवाहित महिला कर्मचारियों ने यौन उत्पीड़न और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज कराया है। एक पुरुष कर्मचारी को जबरन नमाज पढ़ने के लिए मजबूर करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed