सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   National conference of women thinkers will be held in Delhi on 7-8 March, President Murmu, CM Rekha Gupta

Women's day: राजधानी में सात और आठ मार्च को होगा महिला चिंतकों का राष्ट्रीय सम्मेलन, इन विषयों पर होगी चर्चा

डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Pavan Updated Sat, 28 Feb 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली में सात और आठ मार्च को महिला चिंतकों का राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्घाटन दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता करेंगी। समापन समारोह भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में होगा।

National conference of women thinkers will be held in Delhi on 7-8 March, President Murmu, CM Rekha Gupta
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

महिला चिंतकों का राष्ट्रीय सम्मेलन सात और आठ मार्च को दिल्ली में आयोजित होने जा रहा है। राष्ट्रीय सेवा समिति, शरण्य और भारतीय विद्वत् परिषद् के पदाधिकारियों ने बताया की, यह दो दिवसीय सम्मेलन भारती-नारी से नारायणी विषय पर विज्ञान भवन में होगा। इस कार्यक्रम का उद्घाटन दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता करेंगी।
Trending Videos


यह भी पढ़ें - Supreme Court: दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, सशस्त्र बलों के सेवा मानदंडों पर कही ये बात 
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि समापन समारोह भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में होगा। राष्ट्र सेविका समिति की प्रमुख कार्यवाहिका की अन्नदनम सीता गायत्री ने कहा, यह सम्मेलन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारतीय महिलाओं की सकारात्मक शक्ति को एक साथ लाने का प्रयास है। समिति समाज के संपूर्ण विकास के लिए काम करती है। समिति का मानना है कि स्त्री और पुरुष दोनों समान हैं और एक-दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्र सेविका समिति की स्थापना 1936 में हुई थी। अब इसके 90 वर्ष पूरे हो चुके हैं। आज देशभर में इसकी 4,500 शाखाएं चल रही हैं। समिति से जुड़ी 65 संस्थाएं शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वावलंबन के क्षेत्र में लगभग 2,000 सेवा कार्य चला रही हैं।

भारतीय विद्वत परिषद की सचिव डॉ. वी.शिवानी ने बताया कि, भारती नारी से नारायणी इस सम्मेलन का मुख्य विषय है। इसका उद्देश्य महिलाओं को सशक्त नेतृत्व के लिए प्रेरित करना है। सम्मेलन में ज्ञान, शक्ति, स्वतंत्रता, जागरूकता, प्रकृति, संस्कृति, उपलब्धि और सृजन जैसे आठ विषयों पर चर्चा होगी।कार्यक्रम में चार विशेष परिचर्चाएं भी होंगी। महिला सांसद पंच परिवर्तन विषय पर चर्चा करेंगी। महिला कुलपतियों की अलग बैठक होगी। साध्वी संगम में योग, धर्म और अध्यात्म पर विचार-विमर्श होगा।

यह भी पढ़ें - शिक्षक भर्ती घोटालाः बंगाल सरकार को हाईकोर्ट से फटकार, एसपी सिन्हा को मिली सशर्त जमानत

देशभर से प्राप्त सुझावों और सम्मेलन की सिफारिशों को भारत सरकार के संबंधित विभागों को भेजा जाएगा। शरण्या की अध्यक्ष अंजू आहूजा ने कहा कि यह सम्मेलन समाज के सभी वर्गों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर राष्ट्र सेविका समिति की दिल्ली प्रांत प्रमुख डॉ. रचना वाजपेयी ने बताया, सम्मेलन में राष्ट्र सेविका समिति की प्रमुख संचालिका शांता कुमारी उपस्थित रहेंगी। साथ ही साध्वी ऋतंभरा, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, धर्मेंद्र प्रधान और अन्नपूर्णा देवी सहित अनेक गणमान्य अतिथि शामिल होंगे।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed