सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Navi Mumbai ten year old girl rescued from flesh trade her mother 70-year-old NRI abuser held

Girl Rescued: देह व्यापार के कुचक्र से बचाई गई नाबालिग; आरोपी मां और 70 वर्षीय लंदन निवासी अलाउद्दीन गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 01 Nov 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
सार

नवी मुंबई में पुलिस ने समय रहते एक दस साल की बच्ची को देह व्यापारा के कुच्रक से बचाया। मामले में पुलिस ने बच्ची की मां और एक एनआरआई को गिरफ्तार किया है।

Navi Mumbai ten year old girl rescued from flesh trade her mother 70-year-old NRI abuser held
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुंबई के नवी मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां नवी मुंबई की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सिर्फ दस साल की बच्ची को देह व्यापार के जाल से छुड़ाया। इस मामले में पुलिस ने बच्ची की मां और एक 70 वर्षीय एनआरआई व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Trending Videos


मामले का खुलासा तब हुआ जब एएचटीयू के वरिष्ठ निरीक्षक पृथ्वीराज घोरपड़े को 30 अक्तूबर को एक गुप्त सूचना मिली थी कि खारघर के कोपारगांव इलाके में रहने वाली एक महिला अपनी नाबालिग बेटी को तलोझा फेज दो इलाके में एक व्यक्ति के पास भेजती है, जो उससे देह व्यापार करवाता है। ऐसे में सूचना की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने तुरंत छापा मारा और बच्ची को सुरक्षित रूप से वहां से बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- CMS-03: सबसे भारी संचार उपग्रह प्रक्षेपण का काउंटडाउन शुरू, इसरो बाहुबली एलवीएम3-एम5 रॉकेट से करेगा लॉन्च

लंदन में रहने वाला आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मौके से फारूक अल्लाउद्दीन शेख (उम्र 70 वर्ष) को गिरफ्तार किया, जो मूल रूप से लंदन का निवासी है। पुलिस जांच में सामने आया कि शेख को पता था कि बच्ची नाबालिग है, फिर भी उसने उसे शराब पिलाई और कई बार यौन शोषण किया। 

इस मामले में पीड़िता की 30 वर्षीय मां को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की जांच में सामने आया कि शेख ने मां को 2.5 लाख रुपये और हर महीने एक निश्चित रकम दी, जिसके बदले में वह अपनी ही बेटी को उसके पास भेजती थी।

कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, पॉक्सो अधिनियम और अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। इसके बाद दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। दूसरी ओर मामले में पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ऐसे मामलों में लोगों को सतर्क रहना चाहिए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देनी चाहिए, ताकि बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

ये भी पढ़ें:- AP Temple Stampede: संकरी जगह, कमजोर ग्रिल और खराब भीड़ प्रबंधन... हादसे के कई कारण; पीड़ितों ने बताई आपबीती

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed