Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
NDPP and BJP dismissed Congresss speculation two parties will merge after the assembly elections
{"_id":"6300b7fe428bb25cff52167d","slug":"ndpp-and-bjp-dismissed-congresss-speculation-two-parties-will-merge-after-the-assembly-elections","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nagaland: भाजपा-एनडीपीपी ने अटकलों को किया खारिज, कहा- विलय का एजेंडा नहीं, लोगों को भ्रमित कर रही कांग्रेस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Nagaland: भाजपा-एनडीपीपी ने अटकलों को किया खारिज, कहा- विलय का एजेंडा नहीं, लोगों को भ्रमित कर रही कांग्रेस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोहिमा
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 20 Aug 2022 04:33 PM IST
सार
कैबिनेट मंत्री क्रोनू ने कहा, "भाजपा एक राष्ट्रीय पार्टी है और इसके अपने सिद्धांत हैं जबकि एनडीपीपी अपने सिद्धांतों के साथ एक क्षेत्रीय इकाई है। न तो कोई एजेंडा है और न ही हमने भाजपा के साथ विलय पर कोई चर्चा की है।"
विज्ञापन
1 of 6
कोहिमा में प्रेस को संबोधित करते महोनलुमो किकॉन और नीबा क्रोनू
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नगालैंड में सत्तारूढ़ गठबंधन सहयोगी नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कांग्रेस की उन अटकलों को खारिज कर दिया है जिनमें कहा जा रहा था कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद दोनों पार्टियों का विलय हो जाएगा।
एनडीपीपी के नेता नीबा क्रोनू और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता महोनलुमो किकॉन ने शुक्रवार को एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि नगालैंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एनपीसीसी) के अध्यक्ष के. थेरी और एआईसीसी नगालैंड के प्रभारी अजय कुमार द्वारा लगाई गई अटकलें 'कल्पना की उपज' हैं।
विलय पर न कोई चर्चा हुई, न कोई एजेंडा है : क्रोनू
2 of 6
एनडीपीपी नेता नीबा क्रोनू
- फोटो : सोशल मीडिया
कैबिनेट मंत्री क्रोनू ने कहा, "भाजपा एक राष्ट्रीय पार्टी है और इसके अपने सिद्धांत हैं जबकि एनडीपीपी अपने सिद्धांतों के साथ एक क्षेत्रीय इकाई है। न तो कोई एजेंडा है और न ही हमने भाजपा के साथ विलय पर कोई चर्चा की है।"
पिछले महीने की थी दोनों पार्टियों ने सीटों की घोषणा
3 of 6
बीजेपी-एनडीपीपी ने की थी सीटों की घोषणा
- फोटो : सोशल मीडिया
पिछले महीने दोनों पार्टियों ने घोषणा की थी कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीपीप 40 सीटों और बीजेपी 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। दोनों दलों ने 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले गठबंधन किया था। तब से बीजेपी और एनडीपीपी दोनों ने अपनी-अपनी पहचान बना रखी है। सीट-बंटवारे की हालिया घोषणा गठबंधन की पुनरावृत्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
केवल लोगों को भ्रमित कर रही कांग्रेस : किकॉन
4 of 6
भाजपा प्रवक्ता किकॉन
- फोटो : सोशल मीडिया
सरकार में सलाहकार किकॉन ने कहा, "हमारे संबंध कई गुना बढ़े हैं और मजबूत होते रहेंगे। कांग्रेस केवल लोगों को भ्रमित करने के लिए ऐसे दावे कर रही है। विलय का कोई एजेंडा नहीं है।"
विज्ञापन
'नगा राजनीतिक मुद्दों का समाधान करने में देरी कर रही राज्य सरकार'
5 of 6
एनडीपीपी नेता नीबा क्रोनू
- फोटो : सोशल मीडिया
क्रोनू ने भी इन आरोपों को खारिज किया कि राज्य सरकार नगा राजनीतिक मुद्दे के समाधान में देरी कर रही है और कहा कि वह हितधारकों को बातचीत की मेज पर लाने की पूरी कोशिश कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।