सब्सक्राइब करें

Optical Illusion: इस तस्वीर में छिपी महिला को 10 सेकेंड में खोजकर दिखाएं, अगर खोज लिया तो बन जाएगा रिकाॅर्ड

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 20 Aug 2022 02:48 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर में हरे रंग का बैकग्राउंड नजर आ रहा है और इसमें एक पेड़ कटा हुआ है। इस कटे पेड़ पर पहली नजर में देखने में लग रहा है एक तोता बैठा हुआ है। लेकिन इस तस्वीर में महिला है जिसको आपको खोजना है।

विज्ञापन
Optical Illusion Image Personality Test Spot out Hidden Woman from Picture Check Your Brain IQ
तस्वीर में छिपी महिला को 10 सेकेंड में खोजकर दिखाएं - फोटो : Twitter

Optical Illusion: सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरें वायरल होती हैं। ऐसी तस्वीरों को देखने के बाद अधिकतर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन फोटोज का मतलब होता है आंखों को धोखा देने वाली तस्वीरें। इन तस्वीरों में मिल चैलेंज को पूरा करने में लोगों को काफी मजा आता है, लेकिन 99 फीसदी लोग इस चैलेंज को पूरा करने में फेल हो जाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक कंफ्यूज करने वाली ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) तस्वीर वायरल हो रही है। 



इंटरनेट पर वायरल इस दिलचस्प तस्वीर को आप ऑप्टिकल इल्यूजन का बिल्कुल सटीक उदाहरण मान सकते हैं। अब आप इस वायरल तस्वीर को ध्यान से देखिए और बताइए कि इसमें महिला कहां पर है। तेज दिमाग वाले लोग भी इस वायरल तस्वीर को देखने के बाद कन्फ्यूज हो जाएंगे और शायद ही महिला को खोज पाएं। इस तस्वीर में छिपी महिला को 10 सेकेंड में खोजना है। 

सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर में हरे रंग का बैकग्राउंड नजर आ रहा है और इसमें एक पेड़ कटा हुआ है। इस कटे पेड़ पर पहली नजर में देखने में लग रहा है एक तोता बैठा हुआ है। लेकिन इस तस्वीर में महिला भी है जिसको आपको खोजना है। आप किसी शख्स का आईक्यू लेवल टेस्ट करना चाहते हैं, तो उसके लिए यह तस्वीर बिल्कुल सटीक है। 

इस तस्वीर में आप महिला को जितनी जल्दी खोज लेंगे माना जाएगा कि आपका दिमाग उतना ही तेज है। अब आप अपने मोबाइल में 10 सेकेंड का टाइमर सेट कर लीजिए और महिला को खोजिए। अब आपको महिला को तस्वीर में गौर से देखिए। आप ध्यान से देखेंगे तो महिला आसानी से दिख जाएगी। इस तस्वीर में महिला को खोजने में 99 फीसदी लोग फेल हो चुके हैं। अब देखना है कि आप महिला को खोज पाते हैं या नहीं। 

यह तस्वीर देखने में तो बेहद साधारण है, लेकिन इसमें महिला को खोजना कठिन है। इसके लिए आपको अपने दिमाग पर काफी जोर डालना पड़ेगा। अगर आप तस्वीर में महिला को 10 सेकेंड में खोज लेते हैं, तो आपका दिमाग बहुत तेजा माना जाएगा। सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली ऐसी ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरें लोगों के दिमाग का कसरत कराती हैं। 

अगर आपने दिए समय में महिला को खोज लिया, माना जाएगा आपका दिमाग तेज है। अगर आपने अभी भी महिला की तस्वीर नहीं देखी है, तो इस फोटो के ऊपरी भाग को लगातार ध्यान से देखिए। आपको एक महिला अपने सिर पर हाथ रखकर लेटी नजर आएगी। कुछ देर बाद आप आराम से महिला को देख लेंगे। 


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed