{"_id":"69cdae8eb4dc0890a80ef78a","slug":"news-updates-02-april-north-east-west-south-india-elections-2026-politics-crime-latest-national-hindi-news-2026-04-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"News Updates: पीएम मोदी से मिले रूस के उप प्रधानमंत्री, व्यापार, उर्वरक और कनेक्टिविटी बढ़ाने पर हुई चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
News Updates: पीएम मोदी से मिले रूस के उप प्रधानमंत्री, व्यापार, उर्वरक और कनेक्टिविटी बढ़ाने पर हुई चर्चा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shivam Garg
Updated Thu, 02 Apr 2026 03:21 PM IST
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मांतुरोव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें दोनों देशों के बीच व्यापार, आर्थिक साझेदारी, उर्वरक और कनेक्टिविटी जैसे पारस्परिक लाभकारी क्षेत्रों में हुई प्रगति से अवगत कराया। इस दौरान पीएम मोदी ने भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए दोनों पक्षों द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर संतोष व्यक्त किया। पीएम मोदी ने दिसंबर 2025 में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सफल भारत यात्रा को याद करते हुए भविष्य में भी उनके साथ निरंतर बातचीत जारी रखने की उम्मीद जताई।
Trending Videos
ओडिशा: सत्याबादी और बकुला बाना स्कूल का 585 करोड़ में कायाकल्प
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने ऐतिहासिक सत्याबादी बाना और पास के बकुला बाना स्कूल का पुनर्विकास करने की घोषणा की। इस परियोजना की अनुमानित लागत 585 करोड़ रुपये होगी और इसे हेरिटेज टूरिज्म साइट के रूप में विकसित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने सत्याबादी क्षेत्र के सुआंदो गाँव का दौरा किया, जो उत्कलमणि पंडित गोपबंधु दास का जन्मस्थान है। उन्होंने दास की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा हमारी सरकार पंडित गोपबंधु दास के जन्मस्थान के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। सत्याबादी बाना विद्यालय और आसपास के क्षेत्र का पुनर्विकास 585 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि बकुला बाना के पुनरुद्धार और विकास पर लगभग 90 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसे सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और शैक्षिक केंद्र में परिवर्तित किया जाएगा और इसकी ऐतिहासिक पहचान संरक्षित रहेगी। सत्याबादी क्षेत्र का पुनर्विकास 495 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। इस परियोजना में हेरिटेज कॉरिडोर का निर्माण भी शामिल है, जिसका काम जल्द शुरू किया जाएगा।

मलयाली फिल्म निर्देशक रंजीत यौन उत्पीड़न केस में न्यायिक हिरासत में
कोच्चि की एक अदालत ने यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार मलयाली फिल्म निर्देशक रंजीत बालकृष्णन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बालकृष्णन को मंगलवार देर रात गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, उन्होंने खुद पर लगे आरोपों को झूठा करार दिया है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने आरोप लगाया था कि निर्देशक ने उसे फिल्म की शूटिंग के दौरान एक वैन में बुलाकर यौन उत्पीड़न की कोशिश की। इससे पहले निर्देशक बालकृष्णन पर ऐसे आरोप बंगाली अभिनेत्री श्रीलेखा मित्रा ने भी लगाए थे।
चीनी साइबर ठगी गिरोह से जुड़े पांच आरोपी गिरफ्तार
तेलंगाना साइबर सुरक्षा ब्यूरो (टीजीसीएसबी) ने चीन से जुड़े एक अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह को भारतीय सिम कार्ड सप्लाई करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के अनुसार, इस गिरोह ने 600 से अधिक सिम कार्ड कंबोडिया स्थित नेटवर्क को भेजे, जिनका इस्तेमाल फिशिंग, पहचान की चोरी, धोखाधड़ी और वसूली जैसे अपराधों में किया गया।
टीजीसीएसबी की निदेशक शिखा गोयल ने बताया कि 31 मार्च को एक आरोपी सैयद अशरफ अली को हैदराबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 198 सिम कार्ड के साथ पकड़ा गया। वह इन्हें कंबोडिया ले जाने की कोशिश कर रहा था। इमिग्रेशन अधिकारियों ने उसे रोककर पुलिस को सौंप दिया।

पश्चिम एशिया संकट पर नितिन गडकरी का बड़ा बयान, कहा- देश में ईंधन और गैस की कोई कमी नहीं
असम के गुवाहाटी में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस संकट को देखते हुए कई जरूरी कदम उठाए हैं। गडकरी ने कहा आज देश में गैस या ईंधन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने स्वीकार किया कि कुछ मुश्किलें जरूर हैं, लेकिन सरकार की बेहतर नीतियों की वजह से आम जनता को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। सरकार लगातार हालात पर नजर रखे हुए है ताकि आपूर्ति बनी रहे।
सूरत में धागा निर्माण फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं
गुजरात के सूरत ग्रामीण के किम चार रास्ता के पास स्थित एक धागा निर्माण फैक्ट्री में बुधवार को अचानक भीषण आग लग गई। मौके पर 7-8 फायर टेंडर भेजे गए हैं और अग्निशमन दल आग को काबू में करने के लिए पानी की बौछार कर रहा है। सबसायर फायर ऑफिसर विजय तांदेल ने कहा यह एक बड़ा हादसा है। कई फायर टेंडर मौके पर हैं और आग को नियंत्रण में लाने के प्रयास जारी हैं।
हैदराबाद: बढ़ती लागत के बीच चिकन दुकानदारों का प्रदर्शन, मुनाफा बढ़ाने की मांग
शहर के धरना चौक पर बुधवार को चिकन दुकानदारों ने प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि सप्लायरों ने मुनाफा लगभग 10 रुपये प्रति किलो घटा दिया है, जबकि संचालन लागत लगातार बढ़ रही है। एक दुकानदार ने कहा हर साल हमारे मुनाफे में कम से कम मामूली वृद्धि होनी चाहिए। हमारे बिल, बिजली और पानी के खर्च बढ़ गए हैं। कंपनियां दुकानदारों को बाहर करने के लिए मार्जिन घटा रही हैं। दुकानदारों का यह प्रदर्शन कई जगहों पर दुकानें बंद होने का कारण बना।