Updates: पाकिस्तान में जन्में शख्स को मिली भारत की नागरिकता; मणिपुर में उग्रवादी संगठन के तीन सदस्य गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
#WATCH | Panaji: Goa CM Pramod Sawant on December 10 handed over the citizenship certificate to Pakistan-born Shane Sebastian Pereira under the Citizenship (Amendment) Act, 2019. pic.twitter.com/FErmpKOeGh
— ANI (@ANI) December 12, 2024विज्ञापन
मणिपुर में उग्रवादी संगठन के तीन सदस्य गिरफ्तार
मणिपुर के थौबल जिले में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन ‘पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कांगलीपाक’ (प्रेपक-प्रो) के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के बयान में कहा गया कि गिरफ्तार किए गए प्रतिबंधित समूह के सदस्य जबरन वसूली में संलिप्त थे। बयान में कहा गया कि ऐसी सूचना मिली थी कि प्रेपक (प्रो) संगठन के कुछ सक्रिय कार्यकर्ता थौबल अथोकपाम क्षेत्र में और उसके आसपास घूम रहे हैं। सूचना पर थौबल कमांडो यूनिट की एक संयुक्त टीम और 4 एआर (असम राइफल्स) की एक टुकड़ी ने ओसी-सीडीओ, थौबल के नेतृत्व में थौबल जिले के वरिष्ठ एसपी (पुलिस अधीक्षक) की निगरानी में एचडीएफसी बैंक के पास के पहुंचकर गैरकानूनी संगठन के तीन सदस्यों को बुधवार शाम करीब चार बजे गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान नम्ब्रम इंद्रजीत सिंह, राजकुमार मोहन साना और वारेपम अल्बर्ट मेइती थोई के रूप में हुई है।
सावंत ने कहा कि विपक्षी दल, खासकर आम आदमी पार्टी, बिना किसी ठोस सबूत के उनका और उनकी पत्नी का नाम इस घोटाले में ले रहे हैं, जबकि राज्य पुलिस इस मामले की पारदर्शी जांच कर रही है।
मानहानि का मुकदमा करेंगे दायर
गोवा एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए सावंत ने कहा मैंने दिल्ली और गोवा में आप नेताओं के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी भी उनके खिलाफ एक और मानहानि का मुकदमा दायर करेंगी।
पुलिस को दी पूरी छूट
बता दें कि गोवा में कई उम्मीदवारों ने शिकायत की थी कि उन्हें राज्य सरकार में नौकरी दिलाने का वादा करने वाले कुछ लोगों को लाखों रुपये देने के लिए मजबूर किया गया। सावंत ने कहा मैंने कैश-फॉर-जॉब घोटाले में शामिल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। सरकार ने मामले में स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच के लिए पुलिस को पूरी छूट दे दी है।
विपक्ष पर लगाए आरोप
इसके साथ ही सीएम ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि उनके पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वे बिना किसी प्रमाण के उन्हें और उनके परिवार को घोटाले में घसीट रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी राजनीति में हैं, लेकिन वह सरकार का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि जिन नेताओं को आबकारी घोटाले में जमानत मिली है, वही बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।
सिंचाई मंत्री मानस भुनिया ने बुधवार को कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार ने कई बार केंद्र से अनुरोध किया, लेकिन फिर भी केंद्र ने राज्य के उत्तरी हिस्से में बार-बार आने वाली बाढ़ की समस्या को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया।
सिंचाई मंत्री ने जताया खेद
मानस भुनिया ने खेद जताते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने अब तक भारत-भूटान नदी आयोग बनाने के लिए कोई पहल नहीं की है। उन्होंने विधानसभा परिसर में संवाददाताओं से कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी के सांसदों ने कई बार केंद्र के सामने इस मुद्दे को उठाया था, लेकिन ऐसा लगता है कि केंद्र ने इस पर ध्यान नहीं दिया।
मानस भुनिया का आरोप
इसके साथ ही भुनिया ने आरोप लगाया कि राज्य भाजपा सरकार के साथ मिलकर लोगों के हित में काम नहीं कर रही है। उन्होंने बताया कि पश्चिम मेदिनीपुर जिले के घाटल में बार-बार आने वाली बाढ़ को हल करने के लिए केंद्र ने कुछ नहीं किया है, इसलिए राज्य ने एक वैकल्पिक मास्टर प्लान तैयार किया है ताकि क्षेत्र के लोग हर साल बाढ़ से परेशान न हों।
वक्फ बिल पर दारुल उलूम देवबंद से सुझाव मांगे : जगदंबिका पाल
वक्फ पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने कहा कि समिति ने वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 पर अपने सुझाव देने के लिए दारुल उलूम देवबंद को आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा, दारुल उलूम देवबंद एक प्रतिष्ठित संस्था है जो इस्लामी विद्वानों को तैयार करती है। वक्फ संशोधन विधेयक वर्तमान में जेपीसी के विचाराधीन है।।पाल ने कहा, हमने दारुल उलूम देवबंद को अपने सुझाव साझा करने के लिए आमंत्रित किया है। इससे पहले जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी संसद परिसर में वक्फ विधेयक पर जेपीसी की बैठक में शामिल हुए। हाल ही में, लोकसभा ने जेपीसी के कार्यकाल को बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी और 2025 के बजट सत्र के अंत तक अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया।
प्रणब मुखर्जी ने देश के विकास में अहम योगदान दिया : पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने भारत के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि प्रणब मुखर्जी एक उत्कृष्ट राजनेता, एक अद्भुत प्रशासक और बेहद ज्ञानवान थे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह एक बेहतरीन राजनेता थे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रणब मुखर्जी को कांग्रेस पार्टी की महत्वपूर्ण शख्सियत बताया।
केरल : केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी के घर में चोरी में दो गिरफ्तार
केरल के कोल्लम जिले में केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी के पारिवारिक घर में चोरी के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी से बुधवार को मिली जानकारी के मुताबिक, इराविपुरम पुलिस थाने के तहत आने वाले मंत्री गोपी के परिवार के सदस्यों के बाहर जाने के दौरान यह चोरी हुई। दोनों संदिग्ध आरोपियों की उम्र 18 और 20 साल है। पुलिस ने दोनों को एक दिन पहले हिरासत में लिया था।
आरोपियों ने मंत्री घर के नजदीक के एक शेड से पुरानी वस्तुओं की चोरी की थी। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की औपचारिक तौर से गिरफ्तारी दर्ज की गई है। घटना की आगे की जांच चल रही है।
आंध्र प्रदेश से एक इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आ रही है। जहां बुधवार को एक मछुआरे ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि लोन रिकवरी एजेंटों ने कथित तौर पर लोन चुकाने में विफल रहने वाली उसकी पत्नी की मॉर्फ्ड तस्वीर प्रसारित की, जिसके बाद 21 वर्षीय मछुआरे ने आत्महत्या कर ली।
बता दें कि हाल ही में शादी करने वाले एस नरेंद्र ने 7 दिसंबर को अपनी जान दे दी, जब उन्हें पता चला कि अज्ञात लोन रिकवरी एजेंटों ने उनकी पत्नी की मॉर्फ्ड तस्वीर प्रसारित की है। अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि यह स्पष्ट नहीं है कि नरेंद्र ने लोन ऐप से कितना पैसा उधार लिया था, लेकिन ऐसा माना जाता है कि उस पर कथित तौर पर 2,000 रुपये और बकाया थे।
ग्रेटर कूचबिहार पीपुल्स एसोसिएशन ने आठ साल बाद फिर कूचबिहार को अलग राज्य के रूप में मान्यता देने की मांग को लेकर बुधवार को जोराई रेलवे स्टेशन पर ट्रेनें रोकी। इस कारण गुवाहाटी-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस और बोंगाईगांव-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस रद्द कर दी गईं और कई अन्य ट्रेनों के मार्ग बदले।
अलग राज्य की मांग को पहले से ही कूचबिहार जिला शासक कार्यालय में ग्रेटर कूचबिहार पीपुल्स एसोसिएशन (जीसीपीए) और केएसडीसी ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रेटर कूचबिहार पीपुल्स एसोसिएशन के नेता बंशीबदन बर्मन मंगलवार रात से अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ असम-बंगाल सीमा पर जोराई रेलवे स्टेशन पर जुटे। बुधवार सुबह होते ही ये कार्यकर्ता रेलवे ट्रैक पर बैठ गए। गुवाहाटी में पूर्वी सीमा रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी केके शर्मा ने बताया कि डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, आनंद विहार अरुणाचल एक्सप्रेस, न्यू दिल्ली एक्सप्रेस और कामाख्या राजेंद्रनगर एक्सप्रेस भी मार्ग बदलकर चल रही हैं। यात्रियों को इसके चलते परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं।
गेहूं की भंडारण सीमा घटाकर आधी कर दी
खाद्य मंत्रालय ने 31 मार्च, 2025 तक भंडारण सीमा घटाने का फैसला किया है। थोक विक्रेता अब 2,000 टन की जगह 1,000 टन और छोटे व बड़े खुदरा विक्रेता 10 टन की जगह सिर्फ पांच टन भंडारण कर सकेंगे। प्रसंस्करणकर्ता अप्रैल, 2025 तक तय मासिक क्षमता का 50 फीसदी गेहूं ही रख सकेंगे। पहले यह सीमा 60 फीसदी थी। मंत्रालय ने कहा, विक्रेताओं को अधिसूचना जारी होने के 15 दिन में भंडार को तय सीमा तक लाना होगा। हर शुक्रवार को स्टॉक की जानकारी भी देनी होगी।
कर्नााटक हाईकोर्ट: तेजस्वी सूर्या के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने का आदेश
झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को पोड़ैयाहाट से विधायक प्रदीप यादव को विधायक दल का नेता नामित किया। खिजरी से विधायक राजेश कच्छप को कांग्रेस विधायक दल का उपनेता नामित किया गया। विधानसभा सत्र के अंतिम दिन अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने उनके नामों को मंजूरी दी।
कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने सीलबंद लिफाफे में नाम अध्यक्ष को भेजे थे। यादव ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं इस जिम्मेदारी के लिए पार्टी के केंद्रीय और राज्य नेतृत्व को धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं नेतृत्व को आश्वस्त करना चाहता हूं कि मैं पार्टी को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा।’ उन्होंने पोरियाहाट सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के देवेंद्रनाथ सिंह को 34,130 मतों से हराया था। कच्छप ने भाजपा के राम कुमार पाहन को खिजरी सीट पर 29,065 मतों से हराया था।
झारखंड सरकार ने आज मुंबई स्थित एक कंपनी और कुछ ब्रोकरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। ये प्राथमिकी उन 47 श्रमिको के मामले में दर्ज की गई है, मध्य अफ्रीका के कैमरून में फंसे हुए थे और उन्हें तीन महीने से वेतन नहीं मिला था। राज्य के श्रम आयुक्त ने हजारी, बोकारो और गिरीडीह में ब्रोकरों और नियक्ताओं के खिलाफ यह प्राथमिकी दर्ज की। यह कदम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर उठाया गया, जिन्हें शिकायतें मिली थीं कि इन श्रमिकों को तीन महीने से वेतन नहीं मिल रहा था।
केरल के मुख्यमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी कि पलक्कड़ जिले के कल्लाडिकोडे में एक सड़क हादसे में चार स्कूली छात्रों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। यह हादसा उस समय हुआ, जब मन्नारक्कड़ की ओर एक सीमेंट लेकर जा रहा वाहन छात्रों को रौंदते हुए निकल गया। सरकार ने इस घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि सभी घायलों को तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। हम सभी संबंधित विभाग के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, ताकि घायलों को आपातकालीन उपचार मिल सके। इस हादसे की गहन जांच की जाएगी और जो भी जरूरी कदम उठाने होंगे, वे उठाए जाएंगे। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सुप्रीम कोर्ट इस बात पर विचार करेगा कि पश्चिम बंगाल के सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में 25,753 शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की नियुक्ति को अमान्य करने के लिए पूरी चयन प्रक्रिया को रद्द किया जाए या गलत नियुक्ति के विशिष्ट मामलों पर फैसला किया जाए। इस मुद्दे पर 118 याचिकाओं पर विचार कर रही सीजेआई जस्टिस संजीव खन्ना व जस्टिस संजय कुमार की पीठ ने कहा कि वह समय की कमी के कारण इन पर सुनवाई नहीं कर सकती। पीठ ने कलकत्ता हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती वाली पश्चिम बंगाल सरकार की याचिका समेत अन्य याचिकाओं को 19 दिसंबर के लिए सूचीबद्ध किया।
सीजेआई ने कहा कि सुनवाई इस बात पर विचार करने तक सीमित रहेगी कि क्या पूरी चयन प्रक्रिया को रद्द किया जाए या केवल उन विशिष्ट मामलों की सुनवाई तक सीमित रखा जाए जहां लोगों को गलत तरीके से नियुक्त किया गया था। यह बहुत सीमित मुद्दा है - यह इस बात से संबंधित है कि क्या पूरी परीक्षा रद्द कर दी जानी चाहिए थी या क्या हम उन उम्मीदवारों की पहचान करने में सक्षम थे जिन्होंने गलत तरीके से परीक्षा दी थी। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को जटिल नहीं बनाया जाना चाहिए।
ओडिशा के सुंदरगढ़ कस्बे में एक महिला से ‘दुर्व्यवहार’ करने के आरोप में बृहस्पतिवार को स्थानीय लोगों ने आठ बांग्ला भाषी प्रवासी श्रमिकों को निर्वस्त्र कर और उनके हाथ बांधकर सड़क पर घुमाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि सुबह साढ़े आठ से नौ बजे के बीच मिशन रोड पर श्रमिकों की पिटाई की गई और उन्हें अर्धनग्न अवस्था में घुमाया। पुलिस के मुताबिक पीड़ित पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के निवासी हैं और कस्बे में राजमिस्त्री का काम करते हैं। स्थानीय निवासियों की सूचना पर सुंदरगढ़ कस्बा थाने के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उन श्रमिकों को बचाकर थाने ले गए। राउरकेला के पुलिस महानिरीक्षक बृजेश राय ने फोन पर ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, हमने दो मुकदमे दर्ज किए हैं, जिसमें एक मामला 10 लोगों के खिलाफ और दूसरा मामला महिला की शिकायत पर दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पहला मामला आठ श्रमिकों को निर्वस्त्र कर घुमाने और उनकी पिटाई करने के आरोप में दर्ज किया गया है।
गोवा के वास्को शहर में एक दातों के डॉक्टर मिथुन कुदलकर का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्होंने रविवार को गोवा रिवर मैराथन में हिस्सा लिया था। उनके पिता दीना डॉक्टर दीनानेश्वर कुदलकर ने यह जानकारी दी, जो मोर्मुगाओ पोर्ट ट्रस्ट अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी रह चुके हैं।
डॉक्टर कुदलकर के मुताबिक, मिथुन सुबह साढ़े तीन बजे दौड़ के लिए घर से निकले थे और उन्होंने 21 मील की दौड़ पूरी की। इसके बाद उन्हें असहज महसूस हुआ, तो मेडिकल टीम ने उनकी जांच की और वह ठीक थे। उन्हें पेट में गैस और कंधे में दर्द था। फिर वह घर लौटे और दोपहर 12 बजे सोने गए। एक बजे अचानक वह गिर पड़े और हमने उन्हें उन्हें बचाने की कोशिश की। लेकिन उनकी मौत हो गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के उप प्रधानमंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की और भारत की ओर से पश्चिम एशिया में दीर्घकालिक शांति,स्थिरता और सुरक्षा को समर्थन देने की प्रतिबद्धता को दोहराया। पीएम मोदी ने विशेष रूप से भारत-मध्य पूर्व-यूरोप गलियारा (आईएमईईसी) को पूरा करने पर जोर दिया, जिसे क्षेत्रीय संपर्क और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए एक ऐतिहासिक पहल के रूप में देखा जा रहा है।
अमेरिका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिजनेस टाइकून गौतम अदाणी पर निशाना साधकर भारत को अस्थिर करने के प्रयासों के पीछे अमेरिकी विदेश विभाग के वित्तपोषित संगठनों का हाथ होने वाले भाजपा नेताओं के आरोपों को खारिज कर दिया। अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता ने इन आरोपों को निराशाजनक बताते हुए कहा कि अमेरिकी सरकार दुनिया भर में मीडिया की स्वतंत्रता की चैंपियन रही है।
भाजपा ने शनिवार को आरोप लगाया कि अमेरिका के डीप स्टेट ने भारत की छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए मीडिया पोर्टल ओसीसीआरपी (संगठित अपराध और भ्रष्टाचार रिपोर्टिंग परियोजना) और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ मिलीभगत की। भाजपा ने राहुल गांधी के ओसीसीआरपी की रिपोर्टों का इस्तेमाल कर अदाणी समूह पर हमला करने और उसके सरकार के साथ निकटता रखने का आरोप लगाने का हवाला दिया था। अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता ने कहा, यह निराशाजनक है कि भारत में सत्तारूढ़ पार्टी इस प्रकार के आरोप लगा रही है। अधिकारी ने कहा, अमेरिकी सरकार पत्रकारों के लिए पेशेवर विकास और क्षमता निर्माण प्रशिक्षण का समर्थन करने वाले कार्यक्रमों पर स्वतंत्र संगठनों के साथ काम करती है। यह कार्यक्रम इन संगठनों के संपादकीय निर्णयों या दिशा को प्रभावित नहीं करता है।
केरल सरकार ने गुरुवार को उन लोगों से सामाजिक सुरक्षा पेंशन वापस लेने का फैसला किया है, जिन्हें गलत तरीके से पेंशन दी गई थी। राज्य के वित्त विभाग ने एक सर्कुलर जारी कर बताया कि अपात्र व्यक्तियों द्वारा पहले ही प्राप्त की गई पेंशन वसूल की जाएगी और उस राशि पर 18 फीसदी ब्याज भी लगाया जाएगा। इसके अलावा, उन अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी, जिन्होने अपात्र व्यक्तियों को पेंशन दिलाने में मदद की।