सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   news-updates north-east-west-south-india-elections-2026-politics-crime-national-news-in-hindi

News Updates: चार राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा जल्द; बेटे की मौत के गम में दंपत्ति ने की आत्महत्या

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Devesh Tripathi Updated Fri, 13 Mar 2026 01:55 PM IST
विज्ञापन
news-updates north-east-west-south-india-elections-2026-politics-crime-national-news-in-hindi
आज की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल समेत तीन राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में चुनावी बिगुल किसी भी वक्त बज सकता है। निर्वाचन आयोग 15 मार्च से पहले चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा कर सकता है। सूत्रों के मुताबिक, बंगाल की 294 सीटों पर इस बार दो चरणों में मतदान कराए जाने की प्रबल संभावना है। आयोग का मानना है, कम चरणों से उपद्रवियों को एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में जाने का मौका नहीं मिलेगा, जिससे हिंसा पर लगाम लगेगी। राज्य सरकार ने पहली बार आयोग के निर्देश पर 152 सीटों पर वरिष्ठ एसडीएम स्तर के अधिकारियों को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है। साथ ही जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों की भूमिका सीमित कर सुरक्षाबलों की तैनाती का पूरा जिम्मा केंद्रीय पुलिस पर्यवेक्षकों को सौंपा गया है। वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति से चुनाव प्रक्रिया सुचारू होगी। विपक्षी दलों की शिकायतों और सुरक्षा बलों के सुझावों के बाद आयोग ने यह मास्टरप्लान तैयार किया है।
Trending Videos


बेटे की मौत का गम नहीं सह सके माता-पिता, केरल में दंपत्ति ने दी जान
केरल के कासरगोड जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां पोइनाची इलाके में एक पति-पत्नी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान 50 साल के वेणुगोपालन और 39 साल की स्मिता के रूप में हुई है। शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे एक रिश्तेदार ने उन्हें घर के हॉल की बालकनी वाली रेलिंग से लटका हुआ पाया। पुलिस को तलाशी के दौरान घर से एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने बताया कि इस जोड़े का 19 साल का बेटा पिछले साल दिसंबर में एक ट्रेन हादसे का शिकार हो गया था। बेटे की मौत के बाद से ही माता-पिता गहरे सदमे और डिप्रेशन में थे। सुसाइड नोट में भी उन्होंने अपनी मौत की वजह बेटे के जाने का दुख ही बताया है। मेलापरंबा पुलिस ने इस मामले में अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज किया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसके बाद उन्हें अंतिम संस्कार के लिए रिश्तेदारों को सौंप दिया जाएगा। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला उद्यमिता योजना के तहत 29 लाख महिलाओं को मिली धनराशि: असम के मुख्यमंत्री
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि राज्य में लगभग 33.5 लाख महिलाओं को महिला उद्यमिता योजना का लाभ मिलेगा और लगभग 29 लाख लाभार्थियों को धनराशि वितरित की जा चुकी है। गुरुवार को यहां पत्रकारों से बात करते हुए सरमा ने कहा कि इस योजना के तहत धनराशि का वितरण सोनाई और पूर्वी गोलपारा निर्वाचन क्षेत्रों में भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा, "आज तक 29 लाख महिलाओं को महिला उद्यमिता योजना की धनराशि मिल चुकी है। आज यह धनराशि सोनाई और पूर्वी गोलपारा निर्वाचन क्षेत्रों में वितरित की जाएगी। कुल मिलाकर 33.50 लाख महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा।" उन्होंने आगे बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को असम का दौरा करेंगे और कोकराझार और गुवाहाटी में कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

हैदराबाद के फर्नीचर गोदाम में लगी आग, दमकल की 8 गाड़ियों ने पाया काबू
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के चंदानगर इलाके में स्थित फर्नीचर गोदाम में भीषण आग लग गई। आग रात करीब 11:30 बजे लगी, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार सूचना मिलते ही आठ फायर टेंडर मौके पर भेजे गए। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन करने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed