सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nishikant Dubey attacks Rahul, says he is inciting people in the name of caste

सियासत: निशिकांत दुबे का राहुल पर हमला, कहा- जाति के नाम पर लोगों को उकसा रहे, सोनिया गांधी की सेहत पर भी बोले

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Riya Dubey Updated Thu, 26 Mar 2026 02:55 PM IST
विज्ञापन
सार

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर जाति के मुद्दे को लेकर लोगों को भड़काने और समाज में विभाजन पैदा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इलाज के दौरान डॉक्टर की जाति पूछना गलत है और यह देश को बांटने की कोशिश है।

Nishikant Dubey attacks Rahul, says he is inciting people in the name of caste
निशिकांत दुबे। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए उन पर समाज में विभाजन पैदा करने का आरोप लगाया है। दुबे ने कहा कि सभी लोग सोनिया गांधी के बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते हैं और उन्हें दुनिया के सर्वोत्तम डॉक्टरों से इलाज मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का अस्तित्व आज भी काफी हद तक सोनिया गांधी की वजह से बना हुआ है।

Trending Videos

भाजपा सांसद ने राहुल पर लगाए गंभीर आरोप

भाजपा सांसद ने राहुल गांधी के एक हालिया बयान का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने लोगों से अस्पतालों में डॉक्टरों की जाति पूछने की बात कही थी। दुबे ने कहा कि राहुल गांधी ने अपोलो अस्पताल में जाकर पूछने को कहा है कि कौन सा डॉक्टर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग का है? दुबे ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने अपने पूरे जीवन में कभी भी किसी डॉक्टर से उसकी जाति नहीं पूछी। दुबे के मुताबिक, इस तरह के बयान देश के आम लोगों को भड़काने और समाज में विभाजन पैदा करने की कोशिश हैं। निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वे देश को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं और विदेशी एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोनिया गांधी की हालत हुई स्थिर

राज्यसभा सांसद और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी का सर गंगाराम अस्पताल में उपचार जारी है। तबियत बिगड़ने पर मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप ने बताया कि डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी कर रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed