Bengaluru: कॉलेज में छात्रा को प्रपोज करना प्रोफेसर को पड़ा भारी, चप्पलों से हुई धुनाई, केस दर्ज
बंगलुरु के एक मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर को छात्रों ने बीच कैंपस में पीट दिया। प्रोफेसर पर छात्रा को प्रपोज करने और यौन उत्पीड़न का आरोप है। कॉलेज प्रशासन ने पहले ही उस पर प्रतिबंध लगा दिया था, फिर भी उसने जबरन घुसकर छात्रा का हाथ पकड़ा। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विस्तार
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, यह घटना 23 मार्च की है। नेलमंगला तालुक के एक नामी मेडिकल कॉलेज में माइक्रोबायोलॉजी विभाग में तैनात असिस्टेंट प्रोफेसर पर आरोप है कि वह लंबे समय से छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार कर रहा था। छात्राओं ने पहले भी कॉलेज प्रबंधन से इसकी शिकायत की थी, जिसके बाद कॉलेज ने प्रोफेसर को कारण बताओ नोटिस जारी कर जांच पूरी होने तक कैंपस में प्रवेश करने से रोक दिया था।
Bengaluru: 50-year-old professor, MD Abdullah, proposed to a 19-year-old student in class.
— Dhruvaa (@ripper_dhruvaa) March 26, 2026
She refused the proposal, and the professor was beaten up by the students.
professor said that the girl herself had proposed to him first, and he also has CCTV footage.
Is it right to… pic.twitter.com/kYToniil8M
प्रतिबंध के बावजूद पहुंचा कॉलेज
कॉलेज के आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए आरोपी प्रोफेसर शनिवार को जबरन कैंपस में घुस गया। वह सीधे क्लासरूम में पहुंचा और एक छात्रा का हाथ पकड़कर उसके सामने प्यार का इजहार करने लगा। इसके बाद छात्रा ने कड़ा विरोध जताया। तभी वहां मौजूद अन्य छात्र भड़क गए। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि छात्रा खुद अपनी चप्पल से प्रोफेसर की पिटाई कर रही है, जबकि अन्य छात्र उसे घेरकर धक्का-मुक्की और मारपीट कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: पश्चिम एशिया संकट: PM मोदी कल करेंगे मुख्यमंत्रियों के साथ ऑनलाइन बैठक, राज्यों की तैयारियों की होगी समीक्षा
पुलिस की कार्रवाई
मामला बढ़ता देख कॉलेज के प्रिंसिपल ने नेलमंगला ग्रामीण पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सख्त धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वायरल वीडियो को साक्ष्य के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.