सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal bjp mp kangana ranaut target mamata banerjee accused attack on people

Bengal: 'पिछली बार बंगाल में खून की नदियां बहीं थी, मासूम लोग खतरे में', कंगना रनौत का ममता बनर्जी पर हमला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitin Gautam Updated Mon, 30 Mar 2026 01:22 PM IST
विज्ञापन
सार

ममता बनर्जी ने रविवार को एक जनसभा में दावा किया कि उनकी जान को खतरा है। अब इसे लेकर भाजपा सांसद कंगना रनौत ने सीएम ममता बनर्जी पर हमला बोला है और कहा कि उनके शासन में बंगाल में मासूम जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं को खतरा है। 

west bengal bjp mp kangana ranaut target mamata banerjee accused attack on people
अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में एक जनसभा को संबोधित करते हुए टीएमसी प्रमुख और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है और उनकी जान को खतरा है। जब इसे लेकर सोमवार को संसद परिसर में भाजपा सांसद कंगना रनौत से सवाल किया गया तो उन्होंने ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा और बंगाल चुनाव में हुई हिंसा की याद दिलाई। 
Trending Videos


ममता बनर्जी पर कंगना रनौत का हमला
कंगना रनौत ने कहा, 'उनसे किन्हें खतरा है, ये सभी जानते हैं। पिछली बार वहां खून की नदियां बहीं थी। पूरे देश ने वहां भाजपा कार्यकर्ताओं की दुर्दशा को देखा। वहां मासूम जनता, मतदाता और सबसे ज्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं को खतरा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन




जनसभा में ममता बनर्जी ने लगाए गंभीर आरोप
पुरुलिया की जनसभा में ममता बनर्जी ने पिछले चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि उस वक्त उनके साथ हिंसा हुई थी और उनके पैर में चोट लगी थी, फिर भी उन्होंने व्हीलचेयर पर बैठकर प्रचार किया। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या फिर वैसी ही साजिश रची जा रही है? ममता बनर्जी ने कहा, कुछ नेताओं के बयान से साफ संकेत मिलते हैं कि उनके खिलाफ माहौल बनाया जा रहा है। 

ममता बनर्जी ने बिना किसी का नाम लिए बगैर कहा कि एक बड़े नेता चार्जशीट जारी करने में व्यस्त थे, लेकिन जब विदेश से लोगों को जंजीरों से बांधकर भारत लाया गया, तब वे कहां थे? ममता बनर्जी ने भाजपा पर दंगे भड़काकर सत्ता हासिल करने का गंभीर आरोप लगाया। ममता बनर्जी का ये हमला केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर माना जा रहा है, जिन्होंने बीते शनिवार को ही ममता सरकार के खिलाफ एक आरोप पत्र जारी कर टीएमसी सरकार पर तीखा हमला बोला था। 

ये भी पढ़ें- Bengal: ध्रुवीकरण के लिए बंगाल में त्योहारों पर सियासत; रामनवमी पर जुलूस पर हमले और विरोध की घटनाओं से चिंता



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed