सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Mumbai ›   one Worker dies and one injured as part of building roof collapses during repair in Mumbai

मुंबई में हादसा: जेजे अस्पताल में बिल्डिंग की मरम्मत के दौरान गिरी छत, एक मजदूर की मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 07 Apr 2022 05:59 PM IST
विज्ञापन
सार

अधिकारी के बयान के अनुसार, जब जेजे अस्पताल परिसर के अंदर मेट्रोन बिल्डिंग की छत का एक हिस्सा गिरा, उस समय पांच मजदूर घटनास्थल पर काम कर रहे थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एसएम विशाल डेकोरेटर्स के मालिक ने सावधानी नहीं बरती, जिसके कारण हादसा हुआ।

one Worker dies and one injured as part of building roof collapses during repair in Mumbai
जेजे अस्पताल में छत का हिस्सा गिरने से मजदूर की मौत - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार

देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में स्थित सरकारी जेजे अस्पताल में हादसा हो गया। यहां अस्पताल परिसर में स्थित एक बिल्डिंग की मरम्मत के दौरान छत का एक हिस्सा गिर गया। इस हादसे में एक पचास वर्षीय मजदूर की मौत हो गई और एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिकारियों ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर लगभग ढ़ाईं बजे जब मेट्रोन बिल्डिंग में काम चल रहा था उस समय ये हादसा हुआ।   

Trending Videos


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान मोतीफुल शेख के रूप में हुई है। जबकि मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गया। इसे लेकर बिल्डिंग की मरम्मत के कार्य में लगी एक निजी फर्म के मालिक पर लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है। वहीं इससे पहले दिन में, अधिकारियों ने कहा था कि मृतक की उम्र 15 वर्ष थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी के बयान के अनुसार, जब जेजे अस्पताल परिसर के अंदर मेट्रोन बिल्डिंग की छत का एक हिस्सा गिरा, उस समय पांच मजदूर घटनास्थल पर काम कर रहे थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एसएम विशाल डेकोरेटर्स के मालिक ने सावधानी नहीं बरती। उसने अपने कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए जिसके परिणामस्वरूप दुर्घटना हुई।

इस मामले में जेजे मार्ग  पुलिस स्टेशन में कर्मचारी की मौत को लेकर एसएम विशाल डेकोरेटर्स के मालिक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 304 (ए) (लापरवाही से मौत), 288 (किसी भी इमारत के गिरने से मानव जीवन के लिए संभावित खतरे से बचाव में विफलता), 338 (गंभीर चोट पहुंचाना), 336 (मानव जीवन या दूसरों की व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने के लिए लापरवाही या लापरवाही से काम करना) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed