सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Over 40 workers injured after an explosion hits a mine in Asansol.

West Bengal: आसनसोल की खदान में विस्फोट, 40 से अधिक मजदूर घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Sandhya Kumari Updated Thu, 14 May 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
सार

आसनसोल की खदान में विस्फोट हुआ है। इस घटना में अब तक 40 से अधिक मजदूर घायल के घायल होने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि एक मजदूर की मौत हो गई है। 

Over 40 workers injured after an explosion hits a mine in Asansol.
आसनसोल की खदान में विस्फोट - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में गुरुवार को एक खदान में हुए धमाके में 40 से अधिक मजदूर घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है और बचाव अभियान जारी है। यह धमाका सीएल की कुनुस्त्रिया क्षेत्र स्थित पराशिया खदान में हुआ। इससे एक कोयला खदान ढह गई जिससे मजदूर घायल हो गए। यह घटना सुबह की शिफ्ट में खदान के सेक्शन नंबर 27 में हुई, जिसके बाद घायल मजदूरों को अस्पताल पहुंचाया गया।

Trending Videos

मीडियो रिपोर्ट के अनुसार मजदूर संघों ने इस दुर्घटना के लिए ईसीएल अधिकारियों की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। खनन श्रमिक संघ सीआईटीयू के सचिव धर्मदास मंडल ने बताया कि विस्फोट के समय सेक्शन 27 में 30 खनिक काम कर रहे थे। खदान मजदूर सुबह की शिफ्ट में कोयला खदान में काम करने गए थे। अभी तक एक मजदूर की मौत की खबर भी सामने आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed