सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   Parliament Update Government Rajya Sabha 4335 Indian 1187 International Flight Cancel Due to West Asia Crisis

Parliament: पश्चिम एशिया संकट के चलते 4,335 भारतीय और 1,187 विदेशी उड़ानें रद्द, राज्यसभा में सरकार का जवाब

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shubham Kumar Updated Mon, 16 Mar 2026 03:01 PM IST
विज्ञापन
सार

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने राज्यसभा में बताया कि हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण भारतीय एयरलाइंस ने 4,335 और विदेशी एयरलाइंस ने 1,187 फ्लाइट रद्द की। नायडू ने इस बात पर भी जोर दिया कि बावजूद इसके, 2,19,780 लोग सुरक्षित यात्रा कर पाए।

Parliament Update Government Rajya Sabha 4335 Indian 1187 International Flight Cancel Due to West Asia Crisis
राज्यसभा में जानकारी देते नागरिक उड्डयन मंत्री के राम मोहन नायडू। - फोटो : एक्स/@sansad_tv
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम एशिया में बीते 17 दिनों से जारी संघर्ष का बड़ा असर वैश्विक ईंधन आपूर्ति के साथ-साथ उड़ान सेवा पर भी देखने को मिला है। इसी बात के मद्देनजर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू ने सोमवार को राज्यसभा में बताया कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण भारतीय एयरलाइंस ने अब तक 4,335 और विदेशी एयरलाइंस ने 1,187 फ्लाइट रद्द की हैं। नायडू ने कहा कि अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष के कारण पश्चिम एशिया का हवाई क्षेत्र बंद हो गया है, जिससे उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ है।

Trending Videos


इस दौरान नायडू ने यह भी साफ किया कि इस समय सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकता यात्रियों और एयरलाइन कर्मियों की सुरक्षा है। नायडू ने बताया कि एयरस्पेस बंद होने के कारण वहां उड़ान भरने का कोई कारण नहीं है। इसके बावजूद, जब भी उड़ान संचालन की अनुमति मिली, भारतीय एयरलाइंस ने यात्राओं को संचालित किया। उन्होंने कहा कि संकट के दौरान लगभग 2,19,780 लोग सुरक्षित यात्रा कर पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Air India: न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही एअर इंडिया फ्लाइट तकनीकी खामी के चलते आयरलैंड डायवर्ट, जानिए क्या अपडेट

सुरक्षित उड़ान सुनिश्चित करने का हर संभव प्रयास जारी- नायडू
इसके साथ ही राज्यसभा में जवाब देते हुए मंत्री नायडू ने बताया कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय और सिविल एविएशन महानिदेशालय (डीजीसीए)लगातार उन देशों के नियामकों के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि हम वहां सुरक्षित उड़ान सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। लेकिन पहले एयरस्पेस खुलना और सुरक्षित होना जरूरी है। तभी नियमित उड़ान संचालन संभव है। नायडू ने यह भी बताया कि कुछ हवाई क्षेत्र अभी भी बंद हैं, और सरकार यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए स्थिति सामान्य होने तक इंतजार कर रही है।

ये भी पढ़ें:- Supreme Court: ऑपरेशन सिंदूर टिप्पणी मामले में प्रोफेसर अली खान को राहत, हरियाणा सरकार ने बंद किया केस

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed