सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Parliament Uproar Speaker Om Birla lashed out over opposition decorum lesson for raising slogans with placards

संसद में हंगामा: विपक्ष पर बरसे स्पीकर ओम बिरला, लोकसभा में तख्तियों के साथ नारेबाजी पर मर्यादा का पाठ पढ़ाया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: पवन पांडेय Updated Wed, 04 Feb 2026 12:36 PM IST
विज्ञापन
सार

लोकसभा में आज (बुधवार) जब केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोल रहे थे, तो विपक्ष की तरफ से जोरदार हंगामा किया गया। वहीं कई सांसद वेल में भी आ गए, इसके पर स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि विपक्षी सांसद मर्यादा तोड़ रहे हैं। पढ़ें स्पीकर ने सांसदों को कैसे मर्यादा का पाठ पढ़ाया...

Parliament Uproar Speaker Om Birla lashed out over opposition decorum lesson for raising slogans with placards
विपक्षी सांसदों पर जमकर बरसे लोकसभा स्पीकर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

संसद के बजट सत्र में पक्ष-विपक्ष के बीच जोरदार तकरार देखने को मिल रही है। एक तरफ जहां राहुल गांधी अपने चीन सीमा विवाद वाले मुद्दे पर सरकार को घेर रहे हैं, वहीं सरकार की तरफ से इसका जवाब दिया जा रहा है। इसी बीच एक दिन पहले भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर भी विपक्ष सरकार पर निशाना साथ साध रहा है। एक दिन पहले भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया और आज वे लोकसभा में भी इस मुद्दे पर बोलने के लिए खड़े हुए।
Trending Videos


यह भी पढ़ें - Rahul Shows Naravane Book: पूर्व सेनाध्यक्ष नरवणे की कथित किताब आई सामने! संसद के बाहर राहुल गांधी ने दिखाई
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्षी सांसदों के हंगामे पर बोले स्पीकर
उनके भाषण के दौरान विपक्षी सांसदों ने टेबल पीटकर और हंगामा करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान विपक्ष ने राहुल गांधी को बोलने देने के लिए नारेबाजी की और वेल में भी आ गए। इस पर स्पीकर ओम बिरला ने कहा- बालू जी, आप वरिष्ठ नेता है, ये आपको अच्छा लग रहा है? विपक्षी सांसद पोस्टर लेकर पहुंचे। इस दौरान स्पीकर ने कहा - विपक्षी सांसद मर्यादा तोड़ रहे हैं। आप शासन को झुका नहीं सकते। विरोध तर्कों से होता है। अहमति मुद्दों पर होती है। ये हंगामा करना ठीक नहीं है।
 

यह भी पढ़ें - Video: 'मेरे गद्दार दोस्त', केंद्रीय मंत्री को देख राहुल का तंज, रवनीत बिट्टू का पलटवार; बताया 'देश का दुश्मन'

विरोध करने का एक तरीका होता है- ओम बिरला
विपक्षी सदस्यों की लगातार नारेबाजी के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, 'मेरा मानना है कि लंबे समय से सरकार में होने के बावजूद आप सदन की मर्यादा और गरिमा का उल्लंघन कर रहे हैं। विरोध करने का एक तरीका होता है, और भी तरीके हो सकते हैं, लेकिन आप सभी अपनी निर्धारित सीटों को छोड़कर दूसरी तरफ जा रहे हैं। अगर आप इस तरह से गरिमा का उल्लंघन करेंगे, तो देश की जनता लोकतंत्र पर से विश्वास खो देगी। आप सभी वरिष्ठ नेता हैं, लेकिन सदन के नियमों का उल्लंघन करना उचित नहीं है। विरोध नारेबाजी या पोस्टर लेकर चलने से नहीं होता, विरोध शब्दों और तर्कपूर्ण दलीलों से होता है।'

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed