सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Phone tapping case: Home Ministry objected to Maharashtra government's application, termed it unclear

फोन टैपिंग मामला : गृह मंत्रालय ने महाराष्ट्र सरकार की अर्जी पर जताई आपत्ति, अस्पष्ट करार दिया

एजेंसी, मुंबई Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 14 Dec 2021 06:22 AM IST
विज्ञापन
सार

फोन टैपिंग को लेकर दर्ज मामले से जुड़े दस्तावेजों की मांग वाली अर्जी पर आपत्ति जताते हुए गृह मंत्रालय ने इसे अस्पष्ट और अपुष्ट करार दिया है।

Phone tapping case: Home Ministry objected to Maharashtra government's application, termed it unclear
गृह मंत्रालय, भारत सरकार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

गृह मंत्रालय ने महाराष्ट्र सरकार द्वारा उससे फोन टैपिंग को लेकर दर्ज मामले से जुड़े दस्तावेजों की मांग वाली अर्जी पर आपत्ति जताते हुए इसे अस्पष्ट और अपुष्ट करार दिया है।

Trending Videos


महाराष्ट्र खुफिया विभाग की शिकायत पर मुंबई में बीकेसी साइबर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था। इसमें विभाग ने अज्ञात व्यक्तियों पर अवैध तरीके से फोन टैप कर चुनिंदा गोपनीय दस्तावेज लीक करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह फोन टैपिंग खुफिया विभाग के मुखिया के रूप में तैनात रहीं आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला के कार्यकाल में हुई थी। इसे लेकर काफी विवाद खड़ा हुआ और सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल दलों ने आरोप लगाया कि शुक्ला ने बिना इजाजत के फोन टैप किए थे।

बीते शुक्रवार मेट्रोपोलिटन अदालत में वकील श्रीराम शीरसत के जरिए दाखिल अपने जवाब में गृह मंत्रालय ने कहा, अक्तूबर में दाखिल महाराष्ट्र सरकार का आवेदन यह साफ करने में नाकाम रहा है कि उसे किससे, कौन-सा दस्तावेज चाहिए। लिहाजा, इस आवेदन को खारिज करने देना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed