{"_id":"69c178a895a7ff3df0087981","slug":"pm-modi-hits-out-at-cong-over-oil-bonds-flags-rs-3-lakh-cr-burden-news-in-hindi-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Asia Crisis: तेल बॉन्ड पर पीएम मोदी का बड़ा हमला, कहा- कांग्रेस की नीति से देश पर ₹3 लाख करोड़ का बोझ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Asia Crisis: तेल बॉन्ड पर पीएम मोदी का बड़ा हमला, कहा- कांग्रेस की नीति से देश पर ₹3 लाख करोड़ का बोझ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Pavan
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
सार
प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान कहा कुछ राजनीतिक दल स्वार्थवश वैश्विक चुनौतियों से उत्पन्न परिस्थितियों का फायदा उठाकर राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश कर रहे हैं। पीएम ने 14.8 लाख करोड़ रुपये के तेल बांड जारी करने का जिक्र करते हुए कहा कि इस फैसले से आने वाली पीढ़ियों पर वित्तीय बोझ पड़ेगा।
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार पर तीखा हमला बोला। नई दिल्ली में एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि पिछली यूपीए सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों को छिपाने और राजनीतिक फायदा लेने के लिए तेल बॉन्ड जारी किए थे, जिसका भारी बोझ आज देश को उठाना पड़ रहा है। प्रधानमंत्री ने बताया कि शुरुआत में इन तेल बॉन्ड्स का अनुमानित बोझ करीब ₹1.48 लाख करोड़ बताया गया था, लेकिन ब्याज और भुगतान के चलते यह रकम बढ़कर ₹3 लाख करोड़ से भी ज्यादा हो गई। उन्होंने इसे पिछली सरकार की गलती बताया और कहा कि उनकी सरकार पिछले पांच-छह साल से इस बोझ को चुका रही है।
यह भी पढ़ें - Bengal Election: भाजपा में टिकट बंटवारे पर रार, दिलीप घोष की पत्नी बोलीं- परिवारवाद सब पर लिए क्यों नहीं लागू
आज दुनिया कई युद्धों और तनावों से गुजर रही- पीएम
प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि वे आज उनकी सरकार की आलोचना करते हैं, लेकिन इस मुद्दे पर चुप रहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि देशहित से ऊपर राजनीति को रखना सही नहीं है। वैश्विक हालात पर बात करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज दुनिया कई युद्धों और तनावों से गुजर रही है, जिसका असर हर देश पर पड़ता है। ऐसे समय में कुछ लोग इन परिस्थितियों का राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश करते हैं, जो गलत है। उन्होंने कोरोना काल का उदाहरण देते हुए कहा कि जब देश एकजुट हुआ, तब ही अच्छे परिणाम मिले।
'दुनिया में एक संतुलित और जिम्मेदार भूमिका निभा रहा भारत'
भारत की विदेश नीति पर उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया में एक संतुलित और जिम्मेदार भूमिका निभा रहा है। जब उनसे पूछा गया कि भारत किसके साथ खड़ा है, तो उन्होंने साफ कहा- 'भारत, शांति और संवाद के साथ खड़ा है।' अपने भाषण में पीएम मोदी ने यह भी कहा कि भारत की साफ और स्पष्ट नीतियों की दुनिया भर में सराहना हो रही है। उन्होंने 'सांच को आंच नहीं' कहावत का जिक्र करते हुए कहा कि ईमानदार नीतियां हमेशा मजबूत होती हैं।
यह भी पढ़ें - Air India: बंगलूरू से लंदन जा रही एअर इंडिया की उड़ान में तकनीकी खराबी; जेद्दा में विमान की सुरक्षित लैंडिंग
पीएम ने भारत की तेज आर्थिक प्रगति का किया जिक्र
उन्होंने भारत की तेज आर्थिक प्रगति का जिक्र करते हुए कहा कि आज देश वैश्विक मंच पर एक मजबूत और प्रभावशाली भूमिका निभा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर अपने शासनकाल के दौरान देश की नहीं बल्कि अपनी सत्ता की चिंता करने का आरोप और कहा कि दूर से सरकार चलाने वालों ने अपनी सत्ता को बनाए रखने के लिए यह गलत निर्णय लिया।
अन्य वीडियो
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन