PM Modi: पीएम मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी वर्मा को दी श्रद्धांजलि, कहा- उनका जीवन हर पीढ़ी प्रेरित करेगा
स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा की आज पुण्यतिथि है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी समेत अन्य नेताओं ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि उनका जीवन और आदर्श हर पीढ़ी को देश की सेवा करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे। वर्मा का जन्म 4 अक्टूबर, 1857 को गुजरात के कच्छ जिले के मांडवी कस्बे में हुआ था और 1930 में आज के दिन उनका निधन हो गया था।
पीएम मोदी ने एक्स पर क्या लिखा?
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा "भारत माता के वीर सपूत श्यामजी कृष्ण वर्मा को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। अपने क्रांतिकारी विचारों से उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में एक नई चेतना का संचार किया। उनका जीवन और आदर्श देश की हर पीढ़ी को देश की सेवा करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।" प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्मा का जीवन लोगों को साहस और दृढ़ संकल्प की उल्लेखनीय प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा, "यह नागरिकों में राष्ट्र के प्रति कर्तव्य की भावना भी पैदा करता है।"
यह भी पढ़ें- Kerala Election: 'केरल के चुनाव में भाजपा अप्रासंगिक', कांग्रेस नेता ने केंद्र पर साधा निशाना; लगाए गंभीर आरोप
कौन थे श्यामजी कृष्ण वर्मा?
वर्मा भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में अग्रणी स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे। उन्होंने लंदन के "इंडिया हाउस" में एक क्रांतिकारी केंद्र की स्थापना की और अपने प्रकाशन पत्रिका "द इंडियन सोशियोलॉजिस्ट" में अपने लेखों के माध्यम से स्वतंत्रता के उद्देश्य का प्रचार किया।
नितिन गडकरी ने भी दी श्रद्धांजलि
केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी श्यामजी कृष्ण वर्मा को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, "क्रांतिकारी गतिविधियों के माध्यम से भारत की आजादी के संकल्प को गतिशील करने वाले महान क्रांतिकारक श्यामजी कृष्ण वर्मा कई क्रांतिकारियों के प्रेरणास्रोत थे। उनके स्मृति दिवस पर उन्हें विनम्र अभिवादन।" केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पोस्ट किया, "भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अमर सपूत श्यामजी कृष्ण वर्मा जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए उनका त्याग, समर्पण और क्रांतिकारी विचार सदैव देशवासियों को प्रेरित करते रहेंगे।"
यह भी पढ़ें- TN Polls: DMK की 'इल्लाथारसी' योजना पर पलानीस्वामी का हमला; कहा- महिलाओं के ₹8000 कूपन में छुपा कमीशन का खेल
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राष्ट्रभक्ति का प्रतीक बताया
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सपूत श्यामजी कृष्ण वर्मा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए पोस्ट में लिखा, "विदेशी धरती पर स्वतंत्रता संग्राम की अलख जगाने वाले श्यामजी कृष्ण वर्मा का जीवन अटूट राष्ट्रभक्ति का प्रतीक था। उनके विचार, साहस और मातृभूमि के प्रति असीम समर्पण सदैव हमें प्रेरित करते रहेंगे।" दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "महान स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। उन्होंने विदेश की धरती पर रहकर भी भारत की आजादी की अलख जगाई, क्रांतिकारियों को संगठित किया और 'इंडिया हाउस' के माध्यम से स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी। उनका राष्ट्रप्रेम, साहस और त्याग आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।"
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.