सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Rahul Gandhi Meet JyotiRao Phule Birth anniversary know incidents of their previous meets Parliament

कभी हाथ जोड़कर अभिवादन, कभी संसद में ही दी झप्पी: जब आमने-सामने से मिले PM मोदी और राहुल गांधी, देखें तस्वीरें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kirtivardhan Mishra Updated Sat, 11 Apr 2026 02:03 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी के बीच बीते 12 वर्षों में कई बार मुलाकात हुई है। कभी किसी नियुक्ति पर चर्चा के लिए बंद दरवाजों में तो कभी किसी मुद्दे को उठाने के लिए खुले तौर पर। हालांकि, किसी कार्यक्रम या सार्वजनिक मंच पर पीएम मोदी और राहुल जब-जब मिले हैं तो तस्वीर हमेशा अलग रही है। 

PM Modi Rahul Gandhi Meet JyotiRao Phule Birth anniversary know incidents of their previous meets Parliament
मोदी-राहुल की मुलाकात। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी की आज संसद परिसर में हुई मुलाकात की एक बेहद खास तस्वीर सामने आई है। मौका था प्रेरणा स्थल पर महात्मा ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का। इस दौरान कैमरे में एक तस्वीर ऐसी कैद हो गई, जो कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता से इतर नेताओं के अलग-अलग मौकों पर साथ आने की भी परिचायक बनी।
Trending Videos


दरअसल, हुआ कुछ यूं कि जब प्रधानमंत्री मोदी अपनी गाड़ी से कार्यक्रम स्थल पहुंचे तो बाहर ही लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, स्वास्थ्य मंत्री और राज्यसभा में सदन के नेता जगत प्रकाश नड्डा, लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कई नेता पास ही खड़े थे। प्रधानमंत्री ने उतरते ही इन सभी नेताओं का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। जवाब में इन नेताओं ने भी हाथ जोड़कर पीएम का स्वागत किया। मोदी ने इस बीच राहुल गांधी से कुछ सेकंड्स के लिए चर्चा की। करीब एक मिनट तीस सेकंड के वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पीएम मोदी और राहुल के बीच हल्के मूड में बातचीत हुई। बाद में पीएम और राहुल गांधी समेत इन सभी नेताओं ने उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया। सभी नेताओं ने इसके बाद बारी-बारी से महात्मा फुले को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल, संसद और राजनीतिक मंचों पर जो नेता आमतौर पर एक-दूसरे की नीतियों और कार्यशैली की आलोचना करते रहे हैं, वे कई मौकों पर साथ आकर एकता का भी संदेश देते रहे हैं। पहले भी कई ऐसे मौके आए हैं, जब प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी के बीच कुछ इसी तरह का मेल-मिलाप देखने को मिलता रहा है। आइये जानते हैं ऐसे ही कुछ मौके...

9 अगस्त 2024: जब लोकसभा सत्र के बाद चाय पर हुई बैठक
मौका था संसद सत्र के समापन का। इसके बाद एक अनौपचारिक चाय बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी ने एक-दूसरे का अभिवादन किया और गर्मजोशी से नमस्ते किया। इस दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से यूक्रेन की स्थिति के बारे में पूछा, जिस पर रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत इस पर कड़ी नजर रख रहा है।

26 जून 2024: जब लोकसभा स्पीकर को आसन तक छोड़ने के लिए साथ आए पीएम मोदी-राहुल गांधी
2024 के लोकसभा चुनाव के बाद जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार चुनकर आए तो राहुल गांधी भी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष चुने जा चुके थे। 26 जून 2024 वह मौका था, जब लोकसभा में स्पीकर का चुनाव होना था। जब सदन ने ओम बिरला को एक बार फिर लोकसभा का अध्यक्ष चुन लिया तब पीएम मोदी, राहुल गांधी स्पीकर बिरला को अध्यक्षीय आसन तक लेकर गए। इस दौरान ओम बिरला से हाथ मिलाने के बाद पीएम मोदी और राहुल गांधी ने एक-दूसरे से भी हाथ मिलाया। 

20 जुलाई, 2018: संसद में चर्चित गले लगाने की घटना 
भारतीय राजनीति के सबसे चर्चित क्षणों में से एक तब आया जब लोकसभा में सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हो रही थी। राहुल गांधी सरकार की आलोचना करने के बाद अपनी सीट से उठकर सीधे प्रधानमंत्री मोदी के पास गए और उनके सीट पर बैठे रहने के दौरान ही पीएम को गले लगा लिया। प्रधानमंत्री पहले तो हैरान रह गए, लेकिन फिर उन्होंने राहुल को वापस बुलाकर हाथ मिलाया और बातचीत की।

प्रधानमंत्री ने बाद में इस घटना को याद करते हुए मजाक में कहा कि मैं यहां (लोकसभा) आया और कई चीजें सीखीं। पहली बार मैंने गले लगाने और गले पड़ने में फर्क भी समझा। 

16 दिसंबर 2016: कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को लेकर पीएम से मिले राहुल
पीएम मोदी और राहुल गांधी की ऐसी ही एक मुलाकात 16 दिसंबर 2016 को भी हुई, जब कांग्रेस नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल पीएम मोदी से मिलने पहुंचा। इसका नेतृत्व खुद राहुल कर रहे थे। बताया जाता है कि प्रतिनिधिमंडल ने पीएम के सामने किसानों की कर्ज माफी से लेकर एमएसएपी और बिजली बिल कम करने का मुद्दा उठाया था। तब इस प्रतिनिधिमंडल में मल्लिकार्जुन खरगे से लेकर गुलाम नबी आजाद और ज्योतिरादित्य सिंधिया, अमरिंदर सिंह, रवनीत सिंह बिट्टू और राज बब्बर तक शामिल थे। इनमें से अमरिंदर सिंह, सिंधिया और बिट्टू अब भाजपा में हैं। सिंधिया और बिट्टू मोदी कैबिनेट का भी हिस्सा हैं। वहीं, आजाद अपनी पार्टी बना चुके हैं। 

27 मई 2014 और अन्य वर्ष: जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि

2014 में कार्यभार संभालने के कुछ समय बाद पीएम मोदी ने भारत के पहले प्रधानमंत्री की 50वीं पुण्यतिथि पर शांति वन में राहुल गांधी से मुलाकात की थी। इसके अलावा राजघाट (महात्मा गांधी के समाधि स्थल) और शक्ति स्थल पर भी कई बार दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का अभिवादन किया है।

सर्वदलीय बैठकें (अलग-अलग तारीखें)

राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर चर्चा के लिए बुलाई गई कई सर्वदलीय बैठकों में दोनों नेताओं ने मंच साझा किया है।

जीएसटी पर चर्चा (2015): वस्तु एवं सेवा कर के कार्यान्वयन को लेकर हुई बैठक में पीएम मोदी और राहुल गांधी दोनों शामिल हुए। 

गलवां पर चीन से टकराव (2020): एलएसी के करीब लद्दाख में गलवां घाटी की घटना के बाद भारत-चीन सीमा स्थिति पर चर्चा के लिए बैठक बुलाई गई। इसमें दोनों ही नेताओं की उपस्थिति रही।
 

शपथ ग्रहण समारोह (2014 और 2019)

2014 शपथ ग्रहण: राहुल गांधी और सोनिया गांधी राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में पीएम मोदी के पहले कार्यकाल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे।

2019 शपथ ग्रहण: मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के दौरान भी राहुल गांधी अतिथि के रूप में वहां मौजूद थे।

संविधान दिवस और संसदीय कार्यक्रम

संविधान दिवस (26 नवंबर): संसद के सेंट्रल हॉल में आयोजित कार्यक्रम।

विदाई समारोह: राष्ट्रपति या उपराष्ट्रपति के कार्यकाल समाप्त होने पर आयोजित विदाई कार्यक्रमों के दौरान।


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed