सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Rapport in politics chemistry With Kharge in Parliament photo with Rahul has gone viral know details

PM Modi Rapport: संसद में दिखी मोदी और खरगे के बीच कमाल की केमेस्ट्री, राहुल के साथ भी वायरल हो चुकी है तस्वीर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shubham Kumar Updated Tue, 14 Apr 2026 10:01 AM IST
विज्ञापन
सार

पीएम मोदी और मल्लिकार्जुन खरगे के बीच संसद परिसर में आंबेडकर जयंती के अवसर पर एक सौहार्दपूर्ण पल देखने को मिला। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पर प्रेरणा स्थल में नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। इसी दौरान मोदी और खरगे के बीच हल्की बातचीत और मुस्कुराहट ने कार्यक्रम के माहौल को सहज और सकारात्मक बना दिया।

PM Modi Rapport in politics chemistry With Kharge in Parliament photo with Rahul has gone viral know details
पीएम मोदी और मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बीच मंगलवार को एक हल्के-फुल्के और दोस्ताना पल देखने को मिला। यह मौका तब का था जब बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को उनकी 135वीं जयंती पर श्रद्धांजलि देने के लिए संसद परिसर में स्थित प्रेरणा स्थल पर प्रधानमंत्री मोदी, खरगे समते देश के कई दिग्गज नेता उपस्थित हुए।  

Trending Videos

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और अन्य नेताओं ने डॉ. अंबेडकर को याद करते हुए उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इसी दौरान प्रधानमंत्री मोदी और मल्लिकार्जुन खरगे के बीच एक हल्की-फुल्की बातचीत और मुस्कुराहट भी देखने को मिली, जिसने माहौल को सौहार्दपूर्ण बना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन




कुछ दिन पहले राहुल के साथ भी सामने आई थी ऐसी तस्वीर
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी की संसद परिसर में हुई मुलाकात की एक बेहद खास तस्वीर सामने आई थी। मौका था प्रेरणा स्थल पर महात्मा ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का। इस दौरान कैमरे में एक तस्वीर ऐसी कैद हो गई, जो कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता से इतर नेताओं के अलग-अलग मौकों पर साथ आने की भी परिचायक बनी। दरअसल, हुआ कुछ यूं कि जब प्रधानमंत्री मोदी अपनी गाड़ी से कार्यक्रम स्थल पहुंचे तो बाहर ही लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, स्वास्थ्य मंत्री और राज्यसभा में सदन के नेता जगत प्रकाश नड्डा, लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कई नेता पास ही खड़े थे।

प्रधानमंत्री ने उतरते ही इन सभी नेताओं का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। जवाब में इन नेताओं ने भी हाथ जोड़कर पीएम का स्वागत किया। मोदी ने इस बीच राहुल गांधी से कुछ सेकंड्स के लिए चर्चा की। करीब एक मिनट तीस सेकंड के वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पीएम मोदी और राहुल के बीच हल्के मूड में बातचीत हुई। बाद में पीएम और राहुल गांधी समेत इन सभी नेताओं ने उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया। सभी नेताओं ने इसके बाद बारी-बारी से महात्मा फुले को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

राष्ट्र निर्माण में बाबा साहेब के प्रयास प्रेरणादायक: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि बाबासाहेब डॉ. आंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि। राष्ट्र निर्माण में उनके प्रयास अत्यंत प्रेरणादायक हैं। उनका जीवन और कार्य पीढ़ियों को एक न्यायपूर्ण और प्रगतिशील समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करता रहेगा।''

खरगे ने आंबेडकर जयंती पर दी श्रद्धांजलि
खरगे ने भी भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया। खरगे ने कहा कि बाबा साहेब ने भारत को उसका संविधान दिया, जो देश की नैतिक और संवैधानिक नींव है। उन्होंने उन्हें स्वतंत्रता, समानता, भाईचारा और न्याय के लिए लड़ने वाला महान योद्धा बताया। उन्होंने यह भी कहा कि आज संविधान पर साजिश के तहत हमला हो रहा है, इसलिए यह समय बहुत गंभीर है और देश को पूरी ताकत से अपने संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करनी चाहिए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed