{"_id":"6a2953b7e0e33526350d8d15","slug":"pm-narendra-modi-sharing-jhalmuri-with-nda-leaders-at-the-nda-meeting-in-bharat-mandapam-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi Jhalmuri Video: 'ये वाला खिलाओ...', बंगाल के सीएम शुभेंदु ने प्रधानमंत्री मोदी को खिलाई झालमुड़ी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Modi Jhalmuri Video: 'ये वाला खिलाओ...', बंगाल के सीएम शुभेंदु ने प्रधानमंत्री मोदी को खिलाई झालमुड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवीन पारमुवाल
Updated Wed, 10 Jun 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र में लगातार 4399 दिन पूरे कर एक नया इतिहास रच दिया। इस खास मौके पर भारत मंडपम में एनडीए की बड़ी बैठक हुई, जहां मोदी ने सहयोगियों के साथ झालमुड़ी खाकर अपनी खुशी साझा की।
झालमुड़ी का आनंद लेते हुए पीएम मोदी।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
PM Modi Jhalmuri Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम बुधवार को एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई। केंद्र सरकार के प्रमुख के रूप में उन्होंने 12 साल का कार्यकाल पूरा कर लिया। वह लगातार 4399 दिनों तक चुने हुए सरकार के मुखिया रहने वाले भारत के पहले नेता बन गए। इस खास मौके का जश्न मनाने के लिए दिल्ली के भारत मंडपम में एनडीए की एक बड़ी बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत हुआ।
बैठक के दौरान एक बहुत ही अनौपचारिक और दोस्ताना पल उस समय देखने को मिला जब प्रधानमंत्री मोदी ने अपने साथी नेताओं के साथ पश्चिम बंगाल की मशहूर झालमुड़ी का आनंद लिया। बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पीएम मोदी को झालमुड़ी परोसी। वहीं, पीएम मोदी ने खुद अपने हाथों से सहयोगियों को झालमुड़ी बांटी। पीएम मोदी ने इस खास पल को सोशल मीडिया पर भी साझा किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रधानमंत्री नेताओं के साथ झालमुड़ी का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।
बैठक में कौन-कौन हुए शामिल?
भारत मंडपम में हुई इस बैठक में बीजेपी और एनडीए गठबंधन के तमाम बड़े नेता शामिल हुए। इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहे। इनके अलावा बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी दिल्ली पहुंचे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत समेत कई राज्यों के उपमुख्यमंत्री भी इस बैठक में पहुंचे।
विज्ञापन
कैसे बना यह कीर्तिमान?
प्रधानमंत्री मोदी ने चुने हुए सरकार प्रमुख के तौर पर 4,399 दिनों के कार्यकाल के साथ पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के रिकार्ड को पीछे छोड़ दिया। इस तुलना के लिए नेहरू के 1952 के बाद के कार्यकाल को आधार माना गया है, क्योंकि 1947 से 1952 के बीच वे अंतरिम सरकार के प्रमुख थे। हालांकि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 14 साल से ज्यादा समय तक पद संभाला, लेकिन उनका कार्यकाल लगातार नहीं था। इस वजह से पीएम मोदी देश के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा करने वाले चुने हुए सरकार प्रमुख बन गए हैं।
यह भी पढ़ें: PM Modi 4399 Days Record: एनडीए की बैठक में पहुंचे पीएम मोदी, नेताओं ने खड़े होकर किया अभिवादन