सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi Surat Daman Visit Vadodara Mumbai Expressway NAMO Airport Terminal Hospital

पीएम मोदी का दौरा: बदल जाएगी दमन और सूरत की सूरत, ₹22,600 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का देंगे सौगात

आईएएनएस, नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Thu, 04 Jun 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 जून, 2026 को सूरत और दमन का दौरा कर ₹22,600 करोड़ तक की परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। इस दौरान एक्सप्रेसवे, आधुनिक अस्पताल, एयरपोर्ट टर्मिनल और लक्षद्वीप में बड़े बंदरगाह प्रोजेक्ट्स की नींव रखी जाएगी, जो क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और व्यापार को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।
 

PM Narendra Modi Surat Daman Visit Vadodara Mumbai Expressway NAMO Airport Terminal Hospital
सूरत और दमन के दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच जून, 2026 को गुजरात के सूरत और केंद्र शासित प्रदेश दमन का एक हाई-प्रोफाइल दौरा करने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी ₹22,600 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देश को सौंपेंगे। इसमें से ₹20,000 करोड़ से अधिक की राशि सीधे तौर पर आम लोगों के जीवन को आसान बनाने यानी ईज ऑफ लिविंग से जुड़ी हुई है।


सूरत में लगेगा विकास को पंख
प्रधानमंत्री अपने दौरे की शुरुआत दोपहर में हीरा नगरी सूरत से करेंगे। दोपहर करीब 2:30 बजे वे हजीरा में महत्वपूर्ण औद्योगिक बुनियादी ढांचे और परिचालन की समीक्षा करेंगे। इसके बाद, वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे के पैकेज VI और VII को जनता को समर्पित किया जाएगा। यह 8-लेन का एक्सप्रेसवे गुजरात और महाराष्ट्र के बीच माल ढुलाई को बेहद आसान बना देगा। साथ ही, आदिवासी क्षेत्रों और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक पहुंच सुधारने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-56 के फोर-लेनिंग कार्य का शिलान्यास भी किया जाएगा। स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूती देते हुए सूरत में 24 घंटे ट्रॉमा केयर और केंद्रीय प्रयोगशालाओं से लैस 200 बिस्तरों वाले आधुनिक ईएसआईसी अस्पताल का उद्घाटन भी पीएम मोदी करेंगे। बिजली क्षेत्र में सुधार के लिए 'रिवैम्प्ड रिफॉर्म्स-बेस्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम' के तहत इंटर-स्टेट ट्रांसमिशन नेटवर्क के विस्तार की शुरुआत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: म्यांमार में नदी के रास्ते सुपारी की तस्करी: फर्जी सीमा शुल्क का खेल, 970 करोड़ का लेनदेन, ED की नौ जगह रेड
विज्ञापन


दमन और लक्षद्वीप को बड़ी सौगात
शाम को प्रधानमंत्री दमन पहुंचेंगे। यहां वे कमर्शियल उड़ानों को बढ़ावा देने के लिए नमो एयरपोर्ट' के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे। इससे दमन सीधे मुंबई और अहमदाबाद जैसे बड़े शहरों से जुड़ जाएगा। इसके अलावा, वे अत्याधुनिक 'नमो अस्पताल' को भी जनता को समर्पित करेंगे। दमन में ही वे कन्वेंशन सेंटर, एक प्रतिष्ठित ब्रिज और राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईएफटी) के नए परिसर की आधारशिला रखेंगे।

दमन के कार्यक्रम से ही पीएम मोदी वर्चुअली लक्षद्वीप के लिए ₹885 करोड़ की बंदरगाह परियोजनाओं की नींव रखेंगे। इसके तहत कल्पेनी और कदमत द्वीपों के पूर्वी और पश्चिमी दोनों किनारों पर बहुउद्देशीय बंदरगाह सुविधाओं और 300 मीटर लंबे यात्री व क्रूज जहाजों के लिए बारहमासी जेटी का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed