सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Political dialogue way forward in resolving Manipur issue Konsam Singh Hindi News

Manipur Issue: 'संघर्ष का समाधान केवल राजनीतिक वार्ता', मणिपुर संघर्ष पर बोले कारगिल युद्ध के नायक कोनसम सिंह

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 21 Dec 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
सार

कारगिल युद्ध के नायक रहे कोनसम सिंह ने मणिपुर संघर्ष के समाधान पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कोनसम सिंह ने कहा कि मणिपुर में चल रहे संघर्ष का समाधान केवल राजनीतिक बातचीत से ही संभव है।  

Political dialogue way forward in resolving Manipur issue Konsam Singh Hindi News
सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल कोनसम हिमालय सिंह - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

मणिपुर सरकार की परामर्शदात्री समिति के सदस्य सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल कोनसम हिमालय सिंह ने शनिवार को मणिपुर संघर्ष के समाधान पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मणिपुर में चल रहे संघर्ष का समाधान केवल राजनीतिक बातचीत से ही संभव है। कारगिल युद्ध के नायक और भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट जनरल के पद तक पहुंचने वाले पूर्वोत्तर के पहले सैन्य अधिकारी कोनसम सिंह ने यह भी कहा कि समस्याओं का हल शासन और समानता को प्राथमिकता देने से होगा। 
Trending Videos


राजनीतिक संवाद एक मात्र रास्ता
कोनसम सिंह ने एक संगोष्ठी में बोलते हुए कहा कि आगे का रास्ता राजनीतिक संवाद और समझौता करने में है। उन्होंने कहा कि सैन्य तरीके से समस्याओं को हल करने की कोशिश सफल नहीं रही है। उन्होंने मणिपुर में जातीय समूहों के बीच शांति स्थापित करने की जरूरत पर जोर दिया और कहा कि पूर्वोत्तर में विभिन्न जनजातियों की अलग-अलग इच्छा इस संघर्ष को और जटिल बनाती हैं। सिंह ने बताया कि यह एक लंबी प्रक्रिया है और इसे हल करना आसान नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सविंधान के लिए उतपन्न होती चुनौतियां- सिंह
सिंह ने इस बात पर भी जोर दिया कि पूर्वोत्तर में 187 से अधिक जनजातियाँ और 242 भाषाएं हैं, जिनकी अपनी अलग-अलग इच्छा हैं। उन्होंने कहा कि इस स्थिति से भारतीय संविधान के लिए एक बड़ी चुनौती उत्पन्न होती है, क्योंकि संविधान सभी की जरूरतों को पूरा करता है, लेकिन सभी के लालच को नहीं।  इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि पूर्वोत्तर भारत में सुरक्षा मुद्दे अन्य हिस्सों से अलग होते हैं, क्योंकि यहां की सीमाएं चीन, बांग्लादेश, म्यांमार और भूटान से लगती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed