{"_id":"69c10e25d5c55a38e90d2a21","slug":"ponda-bypoll-nominations-bjp-congress-aap-candidates-filed-ritesh-naik-ketan-bhatikar-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोंडा उपचुनाव: रवि नाइक की विरासत बचाने मैदान में उतरे रितेश, कांग्रेस-AAP भी मैदान में कूदीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पोंडा उपचुनाव: रवि नाइक की विरासत बचाने मैदान में उतरे रितेश, कांग्रेस-AAP भी मैदान में कूदीं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
Published by: राकेश कुमार
Updated Mon, 23 Mar 2026 03:26 PM IST
विज्ञापन
सार
पोंडा विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा, कांग्रेस और आप के उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर दिया है। इस विधानसभा क्षेत्र का राजनीतिक समीकरण लंबे समय तक रवि नाइक के इर्द-गिर्द सिमटा रहा है। उनके देहांत के बाद अब भाजपा ने उनके बेटे को यहां से टिकट दिया है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : @अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
Ponda Bypoll: गोवा की पोंडा विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी, मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर दिया है। इस उपचुनाव को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले विपक्ष की अग्निपरीक्षा के रूप में देखा जा रहा है।
भाजपा का दांव
पूर्व कृषि मंत्री रवि नाइक के निधन के बाद खाली हुई इस सीट पर भाजपा ने उनके बेटे रितेश नाइक को उम्मीदवार बनाया है। सोमवार को नामांकन के दौरान सीएम प्रमोद सावंत और कैबिनेट मंत्री दिगंबर कामत खुद रितेश के साथ मौजूद रहे। मुख्यमंत्री सावंत ने कहा, "पोंडा की जनता ने हमेशा विकास का साथ दिया है। 2022 में रवि नाइक को मिला समर्थन इस बार भी रितेश के पक्ष में दोहराया जाएगा।"
कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की घेराबंदी
दूसरी ओर, कांग्रेस ने केतन भाटिकर पर भरोसा जताया है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने गीतेश नाइक को टिकट देकर मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। गीतेश नाइक ने दावा किया कि पोंडा की जनता अब पारंपरिक राजनीति से ऊब चुकी है और बदलाव चाहती है।
यह भी पढ़ें: ऊर्जा आपूर्ति से भारत की डिप्लोमेसी तक: पश्चिम एशिया संकट पर लोकसभा में PM मोदी ने क्या-क्या कहा? जानिए सबकुछ
क्या हैं सियासी समीकरण?
बता दें कि गोवा की पोंडा सीट पर 9 अप्रैल को वोटिंग होगी। यह मतदान तय करेगा कि क्या रितेश नाइक अपने पिता की चार दशकों की राजनीतिक विरासत को संभाल पाएंगे या नहीं। रवि नाइक का पोंडा में बड़ा प्रभाव था, लेकिन अब विपक्षी दल इसे 'परिवारवाद' बनाम 'जनता की पसंद' का मुद्दा बना रहे हैं।
पोंडा विधानसभा सीट का राजनीतिक समीकरण लंबे समय तक रवि नाइक के इर्द-गिर्द सिमटा रहा है। उन्होंने पिछले पांच में से चार चुनावों में जीत दर्ज की थी। हालांकि 2012 में महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी ने यहां सेंध लगाई थी, लेकिन 2022 के चुनाव में रवि नाइक ने 77 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन