सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Power tussle in Congress reached climax CM change inevitable says Karnataka BJP chief

Karnataka: 'कांग्रेस में सियासी खींचतान चरम पर, मुख्यमंत्री बदलना तय', भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Nitin Gautam Updated Fri, 20 Mar 2026 03:13 PM IST
विज्ञापन
सार

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाएं जारी हैं। अब कर्नाटक भाजपा के अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने दावा किया है कि कर्नाटक कांग्रेस में जारी सियासी खींचतान अब चरम पर पहुंच गई है और जल्द ही राज्य में नेतृत्व परिवर्तन होगा। 

Power tussle in Congress reached climax CM change inevitable says Karnataka BJP chief
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र और कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया - फोटो : ANI Photos
विज्ञापन

विस्तार

कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने शुक्रवार को दावा किया कि राज्य में सत्ताधारी कांग्रेस के भीतर सत्ता संघर्ष और अंदरूनी कलह चरम पर पहुंच गई है और मुख्यमंत्री बदलना अब तय है। विजयेंद्र ने यह भी विश्वास जताया कि 9 अप्रैल को होने वाले उपचुनावों में भाजपा बागलकोट और दावणगेरे दक्षिण, दोनों विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर है और जनता में नाराजगी भी है।
Trending Videos


'कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान चरम पर पहुंची'
बी वाई विजयेंद्र ने कहा, 'कांग्रेस में सत्ता संघर्ष और अंदरूनी खींचतान अब चरम पर पहुंच चुकी है। अगर उपचुनाव घोषित नहीं होते, तो स्थिति मौजूदा विधानसभा सत्र के तुरंत बाद अंतिम चरण में पहुंच जाती। उपचुनावों के कारण इसमें करीब पंद्रह दिन की देरी हो सकती है।' पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, 'कांग्रेस सरकार में चल रहे संकट को देखते हुए मुख्यमंत्री बदलना अब तय है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


'अगले मुख्यमंत्री पर फैसला होना बाकी'
कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष ने कहा, 'हाल ही में विधानसभा में मेरी बातचीत कुछ सत्तारूढ़ दल के विधायकों से हुई, उन्होंने बताया कि जल्द ही कुछ परिणाम सामने आएंगे और मुख्यमंत्री इस्तीफा देंगे। लेकिन अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका जवाब उन्हें खोजना होगा।' विजयेंद्र ने कहा कि गरीब, किसान और युवा सभी सरकार से नाराज हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की नीतियां जनविरोधी हैं।

ये भी पढ़ें- Karnataka: सामाजिक बहिष्कार-उत्पीड़न से तंग आकर महिला ने भीमा नदी में कूदकर दी जान, पांच आरोपियों पर केस दर्ज

'उपचुनाव में भाजपा को मिलेगी जीत'
उन्होंने कहा, 'गरीब परेशान हैं, किसान संकट में हैं और युवा भी असंतुष्ट हैं। इसी कारण मुझे पूरा विश्वास है कि दोनों सीटों के मतदाता भाजपा को जीत का आशीर्वाद देंगे।' भाजपा ने केंद्रीय चुनाव समिति की मंजूरी के बाद बागलकोट से वीरभद्रय्या चारंतिमठ और दावणगेरे दक्षिण से श्रीनिवास टी दासकरियप्पा को उम्मीदवार बनाया है। ये उपचुनाव कांग्रेस के मौजूदा विधायकों एच वाई मेटी और शामनूर शिवशंकरप्पा के निधन के बाद हो रहे हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed