सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President Droupadi Murmu to Trainee Civil Servants resolve common man grievances

Civil Services: 'आम जनता की परेशानी दूर करने के लिए नए तरीके खोजें नौकरशाह'; सिविल सेवकों से बोलीं राष्ट्रपति

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 24 Nov 2023 03:52 PM IST
विज्ञापन
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत के नौकरशाहों से आह्वान किया है कि आम जनता से जुड़ी समस्याओं को दूर करने पर तत्परता से काम करना चाहिए। उन्होंने सिविल सेवकों से कहा, देश के नागरिकों के हित में नवाचार करना और उनकी परेशानी दूर करना उनकी ड्यूटी है।

President Droupadi Murmu to Trainee Civil Servants resolve common man grievances
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सिविल सेवकों से कहा है कि नौकरशाहों से आम जनता से जुड़ी परेशानी दूर करने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने ब्यूरोक्रेसी में नवाचार का आह्वान करते हुए कहा, देश की जनता की परेशानी दूर करने के लिए लोगों की शिकायतों पर तुरंत प्रतिक्रिया देनी होगी। ऐसा करना सिविल सेवकों का कर्तव्य है। राष्ट्रपति भवन में प्रशिक्षु सिविल सेवा पदाधिकारियों से मुलाकात के दौरान द्रौपदी मुर्मू ने कहा, नौकरशाहों को आने वाले दिनों में देश के नागरिकों के लिए लाभकारी और नवोन्मेषी उपाय अपनाने होंगे।
Trending Videos


देश में सबसे प्रतिष्ठित और कठिन मानी जाने वाली- सिविल सेवा परीक्षा पास करने के बाद प्रशिक्षु अधिकारियों का समूह राष्ट्रपति से मुलाकात करता है। युवा सिविल सेवा अधिकारियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सरकारी योजनाओं और परियोजनाओं को लेकर जनता की प्रतिक्रिया को अहम करार दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन को कुशल और जवाबदेह बनाने में जनता की राय बेहद अहम मानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, आम जनता अब सोशल मीडिया पर अपनी शिकायतें तुरंत पोस्ट कर सकती है। इस चुनौतीपूर्ण माहौल में आम लोगों तक सरकारी सेवाओं का लाभ पहुंचे, लाभार्थियों के बीच वितरण और शिकायतों के निवारण के दौरान उपकरणों और उन्नत तकनीक का उपयोग किया जाए, इसकी जरूरत कई गुना बढ़ गई है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्रेनी आईएएस-आईपीएस अधिकारियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा, सिविल सेवक ऊर्जावान और जागरूक हैं। ऐसे में आम लोगों की शिकायतों और समस्याओं पर तुरंत प्रतिक्रिया और उनका समाधान सिविल सेवकों का कर्तव्य है। राष्ट्रपति ने कहा, जिले या राज्य के शीर्ष अधिकारियों के रूप में नौकरशाहों को ऐसे नवीन उपाय करने चाहिए जो कम समय के साथ-साथ लंबी अवधि में भी देश के नागरिकों के लिए फायदेमंद हों।

उन्होंने कहा, आज देश-दुनिया में नवीनतम तकनीकों की भरमार है। इलेक्ट्रॉनिक गवर्नेंस, स्मार्ट गवर्नेंस, प्रभावी गवर्नेंस जैसे तमाम शब्द नागरिकों को तेज और कुशल सेवा की गारंटी का आभास कराते हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि सुशासन नागरिक-केंद्रित शासन का भी प्रतीक है, यानी इसके केंद्र में सबसे पहले जनता के बारे में नीतियां बनाई जाती हैं। इन दिनों सरकार की विभिन्न योजनाएं और परियोजनाएं आम जनता को सीधे तौर पर प्रभावित करती हैं। ऐसे में आम जनता की प्रतिक्रिया से जवाबदेही तय होती है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अनुसार, देश भर में तैनात सिविल सेवक भारत की एकता और अखंडता को मजबूत रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि देश के समावेशी विकास के लक्ष्य को प्राप्त करना सिविल सेवकों का कर्तव्य है। भारत के नागरिक देश की विकास यात्रा में सक्रिय भागीदार हैं। उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र के साथ-साथ गैर-सरकारी क्षेत्र में भी नागरिकों समेत तमाम हितधारकों का सहयोग जरूरी है। ऐसा करके ही विकसित भारत का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

राष्ट्रपति ने देश के प्रति कर्तव्य की याद दिलाते हुए कहा, आपको हमेशा याद रखना चाहिए कि नौकरशाही का मकसद देश की सेवा है। देश सेवा सिविल सेवकों का प्रमुख लक्ष्य होना चाहिए। अपने व्यक्तिगत लक्ष्यों को देश के समग्र लक्ष्यों के साथ जोड़ना चाहिए। सबके विकास की इस यात्रा में सिविल सेवकों को चुनौतियों का सामना करने और उन्हें अवसरों में बदलने के लिए हमेशा तैयार रहना होगा।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति से मुलाकात करने वाले प्रशिक्षु अधिकारी गुरुग्राम में हरियाणा इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (HIPA) में कोर्स कर रहे हैं। देश-प्रदेश में सुशासन से जुड़ी चुनौतियों से निपटने पर केंद्रित 98वां विशेष फाउंडेशन कोर्स कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed