सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President Election 2022 Droupadi Murmu vs Yashwant Sinha all rounds compiled vote and vote value news in hindi

President Election: चौथे राउंड में यशवंत सिन्हा को मिले द्रौपदी मुर्मू से ज्यादा वोट, जानें फिर भी कैसे हारे?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 21 Jul 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
सार

देश के 15वें राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आ गए हैं। इसमें विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को देश के तीन राज्यों में एक भी वोट नहीं मिला। आंध्र प्रदेश में कुल 173 विधायकों ने वोट डाला और ये सभी वोट द्रौपदी मुर्मू को मिले। वहीं नगालैंड में सभी 59 और सिक्किम के सारे 32 विधायकों ने मुर्मू को अपना समर्थन दिया। देश का कोई ऐसा राज्य नहीं रहा, जहां मुर्मू को वोट नहीं मिले हों। हालांकि केरल में कुल 140 विधायकों में मुर्मू को सिर्फ 1 विधायक ने वोट दिया। आइये इस बारे में और विस्तार से जानते हैं…

President Election 2022 Droupadi Murmu vs Yashwant Sinha all rounds compiled vote and vote value news in hindi
द्रौपदी मुर्मू और यशवंत सिन्हा के बीच चौथे राउंड में रही कांटे की टक्कर। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। कुल चार राउंड की गिनती के बाद जो आंकड़े जारी हुए हैं, उनमें एनडीए की ओर से उम्मीदवार बनाई गईं द्रौपदी मुर्मू ने जीत हासिल की। जहां मुर्मू को इस चुनाव में कुल 2824 प्रथम वरीयता के वोट मिले, वहीं यशवंत सिन्हा को 1877 प्रथम वरीयता वोट मिले। इस आधार पर मुर्मू 6 लाख 76 हजार 803 वैल्यू के बराबर वोट जुटाने में सफल रहीं, जबकि यशवंत सिन्हा महज 3 लाख 80 हजार 177 वोट ही हासिल कर सके। 
Trending Videos


जहां सांसदों के वोटों की गिनती पूरी होने के बाद पहले राउंड के नतीजे घोषित हुए थे, वहीं आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत 10 राज्यों के विधायकों के वोटों की गिनती के बाद दूसरे चरण के नतीजे घोषित हुए। तीसरे राउंड के अंत तक ही द्रौपदी मुर्मू ने 5,77,777 वोट हासिल कर निर्णायक बढ़त हासिल कर ली थी। लेकिन चौथे राउंड में यशवंत सिन्हा को द्रौपदी मुर्मू से ज्यादा वोट मिले। हालांकि, इस राउंड में ज्यादा वैल्यू वोट हासिल करने के बावजूद उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर हर राउंड में मतगणना के बाद नतीजे क्या रहे? क्यों चौथे राउंड में जीत का बड़ा अंतर रखने के बाद यशवंत सिन्हा को द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी? यशवंत सिन्हा और द्रौपदी मुर्मू के समर्थन के आंकड़े क्या रहे?

पहला राउंड- सांसदों के वोट के क्या रहे नतीजे
राष्ट्रपति चुनाव में पहले राउंड में सांसदों के वोटों की गिनती की गई। लोकसभा और राज्यसभा को मिलाकर कुल 776 सांसदों के वोट मान्य थे। हालांकि, इनमें 15 मत रद्द हो गए, जबकि कुछ सांसदों ने वोट नहीं डाले थे। कुल 748 सांसदों के 5,23,600 वैल्यू तक के वोट काउंट हुए। इनमें

1. द्रौपदी मुर्मू
  • द्रौपदी मुर्मू को मिले: 540 वोट
  • इन वोटों की वैल्यू रही: 3,78,000

2. यशवंत सिन्हा
  • यशवंत सिन्हा को मिले: 208 वोट
  • इन वोटों की वैल्यू रही: 1,45,600

यानी संसद में मुर्मू को 72 फीसदी सांसदों का समर्थन हासिल हुआ है, जबकि यशवंत सिन्हा के लिए सिर्फ 28 फीसदी सांसदों ने ही वोट डाला। यानी इस राउंड में ही मुर्मू को यशवंत सिन्हा पर 232 वोट की बढ़त मिल गई। 

दूसरा राउंड: आंध्र से लेकर झारखंड तक की गिनती में क्या?
सांसदों के वोटों की गिनती के बाद चुनाव आयोग ने अल्फाबेटिक ऑर्डर में राज्य की विधानसभाओं से डाले गए वोटों की गिनती शुरू कर दी। यानी आंध्र प्रदेश से लेकर अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और झारखंड शामिल हैं। दूसरे राउंड के बाद कुल वैध वोट 1138 रहे। इन वोटों की वैल्यू 1,49,575 रही। इनमें

द्रौपदी मुर्मू
  • द्रौपदी मुर्मू को मिले 809 वोट
  • इनकी वैल्यू 1,05,299

यशवंत सिन्हा 
  • यशवंत सिन्हा को मिले 329 वोट
  • इन वोटों की वैल्यू 44,276

तीसरा राउंड: कर्नाटक से पंजाब तक क्या रहे नतीजे? 
चुनाव आयोग ने अगले 10 राज्यों की गिनती के बाद तीसरे राउंड के नतीजे घोषित किए। इसमें कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, ओडिशा, पंजाब के विधायकों की ओर से डाले गए वोटों और वोट वैल्यू की गणना की गई। तीसरे राउंड में कुल 1,333 वैध वोटों की गिनती हुई। इन वोटों की वैल्यू 1,65,664 रही। इनमें

द्रौपदी मुर्मू
  • द्रौपदी मुर्मू को मिले 812 वोट
  • इन वोटों की वैल्यू 94,478

यशवंत सिन्हा
  • यशवंत सिन्हा को मिले 521 वोट
  • इन वोटों की वैल्यू 71,186

चौथा राउंड: राजस्थान से तेलंगाना तक ये आए नतीजे
चौथे और आखिरी राउंड में चुनाव आयोग ने राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, पुडुचेरी, सिक्किम और त्रिपुरा जैसे राज्यों के विधायकों के वोटों की गिनती की। इसमें यशवंत सिन्हा द्रौपदी मुर्मू से आगे रहे। इस राउंड में 2,18,141 वैल्यू के 1482 वैध वोटों की गिनती हुई। इनमें

द्रौपदी मुर्मू
  • द्रौपदी मुर्मू को मिले 663 वोट
  • इन वोटों की वैल्यू 99,026

यशवंत सिन्हा
  • यशवंत सिन्हा को मिले 819 वोट
  • इन वोटों की वैल्यू 1,19,115

क्या रहे अंतिम नतीजे?
पहले, दूसरे, तीसरे और चौथे राउंड के चुनावी नतीजों पर गौर किया जाए तो सामने आता है कि कुल 4754 वोट डाले गए और इनमें 4701 वोट वैध पाए गए। 53 वोटों को अवैध करार दिया गया। 
  • द्रौपदी मुर्मू को कुल 2824 वोट मिले। इन मतों का मूल्य 6,76,803 रहा। 
  • यशवंत सिन्हा को इन चारों राउंड्स में कुल 1,877 वोट्स मिले हैं। इन मतों का मूल्य 3,80,177 है। 

गौरतलब है कि विधायकों और सांसदों के कुल वोट को मिलाकर ‘इलेक्टोरल कॉलेज’ कहा जाता है। यह संख्या 10,86,431 है। इस संख्या के आधे से ज्यादा वोट यानी 5,43,216 मत पाने वाले उम्मीदवार को राष्ट्रपति चुनाव का विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed