PM मोदी ने पूर्वोत्तर राज्यों को दिए 2,350 करोड़ रुपए, बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा

देश के पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ की वजह से हालात बदतर स्थिति में पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और पूर्वोत्तर राज्यों की मदद के लिए 2,350 करोड़ रुपए देने की भी घोषणा की। केंद्र की ओर से दिए गए इन 2,350 करोड़ रुपयों को लोगों की मदद और पुनर्निर्माण के कार्यों में लगाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों को लेकर रिव्यू मीटिंग भी की और राहत-बचाव कार्यों का जायजा भी लिया।

हवाई दौरा करने के बाद पीएम मोदी ने गुवाहटी में उत्तरपूर्वी राज्यों में आई बाढ़ पर अधिकारियों के साथ समीक्षा की। बैठक में आसाम के अलावा अरुणाचल प्रदेश के अधिकारी भी शामिल हुए। पीएम मोदी ने बाढ़ से निपटने के 2,350 करोड़ रुपयों की मदद की घोषणा की। असर के वित्तमंत्री हेमंत बिस्वसर्मा ने खुद इसकी जानकारी दी
Prime Minister @narendramodi announces Rs 2,350 crore package for floods in North East: Assam Finance Minister Himanta Biswa Sarma.
— Press Trust of India (@PTI_News) August 1, 2017
Guwahati: PM Narendra Modi holds flood review meeting with officials of Arunachal Pradesh pic.twitter.com/4gTmtNnJQj
— ANI (@ANI_news) August 1, 2017
पीएम मोदी के दौरे के दौरान राज्य से मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि मोदी यहां बाढ़ के हालातों पर काबू पाने के तरीकों पर चर्चा करेंगे। उनके मुताबिक मोदी यहां हर साल आने वाली बाढ़ का हल ढूंढने के लिए आए हैं। इस मुद्दे पर बातचीत करने के बाद पीएम मोदी फिर दिल्ली के लिए वापस निकल जाएंगे।
पीएम मोदी ने बाढ़ से मारे जाने वालों के लिए दुख जताया। उन्होंने कहा कि वो प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं। इससे पहले, वे गुजरात के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा कर चुके हैं।
Guwahati: PM Modi arrives at Assam administrative staff college, he will hold a flood review meeting with officials and ministers pic.twitter.com/8cLgm2CEHX
— ANI (@ANI_news) August 1, 2017
बाढ़ के कहर का जायजा लेने पहुंचे पीएम मोदी ने बाढ़ पीड़ितों के लिए 500 करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान किया था। वहीं राजस्थान के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करने के लिए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी आज सुबह रवाना हुई। वे पहले जालौर पहुंची। यहां उन्होंने हैलीकॉप्टर से सांचौर क्षेत्र का जायजा लिया और अधिकारियों से बचाव कार्यों व खाद्य सामग्री वितरण की जानकारी ली। इसके बाद वे जालौर से हैलीकॉप्टर से सिरोही में पहुंची।
उन्होंने कहा कि राजस्थान के अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की निरन्तर निगरानी और समीक्षा की जा रही है। मुख्यमंत्री ने मीडिया से कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान का पूरा सर्वे कर शीघ्र केंद्र सरकार को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
जानकारी के अनुसार बाढ़ से 300 करोड़ रुपए की 1060 किलोमीटर तक की सड़कें खराब हुई हैं। करोड़ों रुपए की फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। मुख्यमंत्री राजे ने बताया कि पिछले दस दिनों से जारी बचाव अभियान में 11000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।