{"_id":"5766504e4f1c1b686611b7b0","slug":"product-i-using-for-my-beautiful-skin-wasn-t-the-one-which-i-am-endorsing-for-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैं जिस ब्रांड का प्रचार करती हूं वो खुद इस्तेमाल नहीं करतीः माधुरी दीक्षित","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मैं जिस ब्रांड का प्रचार करती हूं वो खुद इस्तेमाल नहीं करतीः माधुरी दीक्षित
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 19 Jun 2016 03:16 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित अपने एक बयान से विवादों में आ गईं हैं। अपनी सुंदर त्वचा का राज बताते हुए माधुरी ने सबको चौंका दिया है। उन्होंने कहा है कि वो जिस प्रोडक्ट का विज्ञापन करती हैं उसे वो इस्तेमाल नहीं करतीं हैं। आपको बता दें माधुरी ओलय स्किनकेयर नामक त्वचा क्रीम का विज्ञापन करती हैं।
विज्ञापन
माधुरी दीक्षित नेने के फैंन्स उनके इस वयान से काफी सरप्राइज हैं। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि वो बेल्लाविएंड फायटोकैरामाइंड्स नाम के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। उन्होंने बताया कि इसके इस्तेमाल से बेहतर परिणाम मिले हैं।
विज्ञापन
माधुरी के इस बयान ने उन लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है जो सिलेब्रिटी का चेहरा देखकर ब्रांड खरीदते हैं। लोग यह भी सोचने पर मजबूर हो रहे हैं कि क्या किसी सिलेब्रिटी का चेहरा मात्र दिखाने से कोई ब्रांड विश्वसनीय हो जाता है?
विज्ञापन
माधुरी के इस बयान के बाद बड़े-बड़े ब्रांड अपने अनुबंध में अब हस्ताक्षर कराने से पहले और भी ज्यादा सतर्क हो सकते हैं।