सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   puducherrry assembly election bjp issue list home minister namassivayam from mannadipet

Puducherry BJP List: भाजपा ने नौ उम्मीदवारों की सूची जारी की, मन्नादीपेट से राज्य गृह मंत्री नमासिव्यम को टिकट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitin Gautam Updated Sat, 21 Mar 2026 01:20 PM IST
विज्ञापन
सार

पुदुचेरी में 9 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने अपने नौ उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में गृह मंत्री ए. नमासिवायम को मन्नादीपेट सीट से मैदान में उतारा गया है, जबकि वीपी रामालिंगम को राज भवन सीट से टिकट मिला है।

puducherrry assembly election bjp issue list home minister namassivayam from mannadipet
भाजपा का झंडा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

पुदुचेरी में 9 अप्रैल को होने वाले चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टियों ने चुनावी रण में अपनी-अपनी तैयारियां और तेज कर दी है। इसी क्रम में भाजपा ने पुदुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए अपने नौ उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी कर दी है। इस सूची के तहत राज्य के गृह मंत्री ए नमासिव्यम राज्य की मन्नादीपेट सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं राज भवन सीट से वीपी रामालिंगेम को टिकट दिया गया है।

Trending Videos




ये भी पढ़ें:- पश्चिम बंगाल चुनाव और समीकरण: युवाओं को साथ लाने में जुटा लेफ्ट, रोजगार को बनाया मुद्दा; समझिए कितना असरदार?

केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लिया गया फैसला
पार्टी की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए पोस्ट में बताया गया कि यह फैसला पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता नितिन नवीन ने की। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह सहित पार्टी के कई बड़े नेता शामिल हुए। पार्टी का कहना है कि आने वाले दिनों में बाकी सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा भी की जाएगी।
 
क्रमांक विधानसभा संख्या व नाम उम्मीदवार का नाम
1 1 - मन्नादीपेट ए. नमासिव्यम
2 3 - ओस्सुडू (SC) ई. थीप्पैनथन
3 12 - कालापेट पी.एम.एल. कल्याणसुंदरम
4 14 - राज भवन वी.पी. रामालिंगम
5 18 - मुदलियारपेट ए. जॉनकुमार
6 20 - मनावेली एम्बालम आर. सेल्वम
7 25 - तिरुनल्लार जी.एन.एस. राजशेखरन
8 28 - नेरावी-टीआर पट्टिनम टीकेएसएम मीनाक्षी सुंदरम
9 29 - माहे ए. दिनेशन

ये भी पढ़ें:- भारत में कच्चे तेल का स्टोरेज, LPG का क्यों नहीं: खाना पकाने वाली गैस के भंडारण में क्या समस्या, कैसे होगा हल?

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed