सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rahul gandhi attack pm modi on oil purchase from russia iran and trump approval in kerala rally kottayam

Rahul Gandhi: 'ईरान-रूस से तेल खरीदने के लिए ट्रंप से लेनी पड़ रही इजाजत', राहुल गांधी का PM मोदी पर तीखा हमला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोट्टायम Published by: नवीन पारमुवाल Updated Mon, 30 Mar 2026 06:23 PM IST
विज्ञापन
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आज भारत को ईरान या रूस जैसे देशों से तेल खरीदने के लिए भी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की इजाजत लेनी पड़ रही है, जो शर्मनाक है।
 

rahul gandhi attack pm modi on oil purchase from russia iran and trump approval in kerala rally kottayam
रैली को संबोधित करते राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Rahul Gandhi in Kerala: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल के कोट्टायम में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखे प्रहार किए। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार की वजह से भारत की अपनी मर्जी से तेल खरीदने की ताकत खत्म हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत को ईरान या रूस जैसे देशों से तेल खरीदने के लिए भी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से अनुमति लेनी पड़ती है। उन्होंने केरल की एलडीएफ सरकार को भी भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरा और रबर किसानों के लिए बड़े वादे किए।
Trending Videos


राहुल गांधी ने जनसभा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के साथ समझौता करके हमारे किसानों के अधिकार छीन लिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी आधुनिक भारत के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने देश की ऊर्जा सुरक्षा को खतरे में डाल दिया है। राहुल ने कहा कि आज भारत अपनी मर्जी से पेट्रोल या डीजल नहीं खरीद सकता है। उन्होंने आगे कहा कि मध्य पूर्व के हालातों की वजह से आर्थिक संकट आने वाला है, लेकिन 140 करोड़ लोगों का देश अपनी मर्जी से तेल नहीं खरीद पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने केरल के लिए किए बड़े वादे
केरल के रबर किसानों का मुद्दा उठाते हुए राहुल गांधी ने एलडीएफ सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एलडीएफ ने 2016 के घोषणापत्र में रबर की कीमत 250 रुपये करने का वादा किया था, जिसे पिछले 10 साल में पूरा नहीं किया गया। उन्होंने घोषणा की कि राज्य में यूडीएफ की सरकार बनते ही पहली कैबिनेट बैठक में रबर की कीमत 250 रुपये तय की जाएगी और बाद में इसे 300 रुपये तक ले जाया जाएगा।

केरल के मुख्यमंत्री पर भी साधा निशाना
राहुल गांधी ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा, “केरल के मुख्यमंत्री से कितने घंटे पूछताछ हुई? क्या वह जमानत पर बाहर हैं? क्या उनके बच्चों और उनके परिवार से पूछताछ की गई है? जब एलडीएफ नेतृत्व ने सबरीमाला मंदिर से सोना चुराकर उसकी जगह पीतल लगा दिया, तो प्रधानमंत्री इस पर कुछ क्यों नहीं कहते?” उन्होंने कहा कि पीएम खुद को हिंदुत्व का रक्षक बताते हैं, लेकिन इस चोरी पर कुछ नहीं बोलते।

हालांकि, राहुल गांधी के इन दावों पर पलटवार भी हो रहा है। जानकारों का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पिछले भाषणों में सबरीमाला मंदिर में सोने की चोरी के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया है। पीएम मोदी ने इसी साल जनवरी में राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि सबरीमाला की परंपराओं को बचाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। पीएम ने वादा किया था कि अगर राज्य में बीजेपी की सरकार आती है, तो सोने की चोरी की जांच कराई जाएगी और दोषियों को जेल भेजा जाएगा।

संसद से भागने का लगाया आरोप
राहुल गांधी ने रैली में यह भी कहा कि बीजेपी और आरएसएस कांग्रेस पार्टी से डरे हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि जब वह संसद में अदाणी और अन्य मुद्दों पर बोल रहे थे, तो उन्हें बोलने नहीं दिया गया और प्रधानमंत्री संसद छोड़कर चले गए। राहुल गांधी ने कहा कि आने वाले महीनों में युद्ध की अस्थिरता के कारण देश के सामने और भी चुनौतियां आने वाली हैं।

यह भी पढ़ें: US: 'अगर जल्द समझौता नहीं हुआ, तो तबाह कर देंगे खर्ग द्वीप', राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed