सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   Rahul gandhi attacks modi government over rafale deal in parliament

राफेल के मुद्दे पर संसद में राहुल का आक्रामक अंदाज, इन 7 सवालों से घेरा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बसंत कुमार Updated Wed, 02 Jan 2019 04:10 PM IST
विज्ञापन
Rahul gandhi attacks modi government over rafale deal in parliament
Rahul Gandhi
विज्ञापन
देश की संसद में आज राफेल डील को लेकर चर्चा हो रही है। सरकार जहां इसे देश के सुरक्षा का मुद्दा बता रही है है वहीं विपक्ष जेपीसी की मांग पर अड़ा है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इस चर्चा में हिस्सा लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर हमला किया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने एचएएल के हाथ से डील छीनकर युवाओं के हाथ से रोजगार छीन लिया।
Trending Videos


राहुल ने कहा कि पिछली बार प्रधानमंत्री मेरे भाषण के बाद बोले मगर राफेल के मुद्दे से बचते दिखे। देश की मोदी सरकार ने देश के युवाओं के साथ विश्वासघात किया है। राहुल ने सदन में क्या क्या कहा पढ़िए। 
विज्ञापन
विज्ञापन




क्या-क्या कहा राहुल ने
  • राहुल ने पीएम के इंटरव्यू में व्यक्तिगत आरोप नहीं लगने की बात का जवाब देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी आज पूरा देश आप पर उंगली उठा रहा है।
  • राहुल ने सरकार को घेरते हुए सवाल उठाया कि मोदी सरकार ने 126 विमानों की लिस्ट घटाकर 36 कर दी। वायुसेना की जरुरत की लिस्ट क्यों बदल गई?
  • राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री डरे हुए हैं। राफेल में सरकार जांच कराए दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
  • सदन में गोवा के कथित मंत्री के टेप सुनाने की मांग को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी और पर्रिकर को आड़े हाथों लिया। हालांकि जेटली की आपत्ति के बाद स्पीकर ने टेप सुनाने की मांग को खारिज कर दी। राहुल ने इसके बाद टेप के अंशों को पढ़ने की भी मांग की जिसे भी खारिज कर दिया गया।
  • निर्मला सीतारमण के एक मैगजीन के बयान का जिक्र करते किया राहुल ने कहा कि रक्षा मंत्री ने कहा है कि प्रधानमंत्री को राफेल के  में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। इस टेप में पर्रिकर ने कहा कि मेरे पास राफेल की फाइलें पड़ी हुई हैं और पूरा सच मेरे पास पड़ा हुआ है।
  • राहुल ने कहा कि राफेल मामले में पूरी दाल ही काली है। पीएम पिछली बार मेरे भाषण के बाद घंटाभर बोले मगर राफेल पर चुप्पी साध ली। राफेल पर प्रधानमंत्री मोदी अपने कमरे में जबकि रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण एआईडीएमके के सांसदों के पीछे छुप जाती हैं।
  • राहुल ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने यह नहीं कहा कि इस मामले में जांच नहीं हो। उन्होंने जेपीसी की मांग को भी दोहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed